फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: BSF jawans celebrated Lohri at IB, security forces danced fiercely with local people

जम्मू-कश्मीर: आईबी पर बीएसएफ के जवानों ने मनाई लोहड़ी, स्थानीय लोगों के साथ जमकर थिरके सुरक्षाबल

Fri, 13 Jan 2023 01:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 01:01 PM IST
सार

जवानों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता तो बॉर्डर पर मुस्तैदी से ड्यूटी देना है। जिस तरह से स्थानीय लोग हर त्योहार पर उन्हें मुबारकबाद देते हैं उससे उनका मनोबल और ऊंचा हो जाता है।  

विज्ञापन
Jammu Kashmir: BSF jawans celebrated Lohri at IB, security forces danced fiercely with local people
अरनिया में लोहड़ी का जश्न मनाते जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

अरनिया बॉर्डर की विक्रम पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल के जवान लोहड़ी पर जमकर थिरके। सीमा जन कल्याण समिति अरनिया के ब्लाक प्रधान रघुवीर सिंह की अगुवाई में इसका आयोजन किया गया। मूंगफली, रेवड़ी, गजक, बतासे और अन्य प्रकार की सामग्री सभी में बांटी गई।

विज्ञापन


बीएसएफ के कंपनी कमांडर राजू यादव की अगुवाई में जवानों ने आग जलाकर लोहड़ी को अर्ग्घ दिया। इसके बाद सभी का मुंह मीठा करवाया गया। जवानों ने नाच गाकर भारत माता की जय के जयघोष लगाए। जवानों ने सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


बताया कि वह पहली प्राथमिकता तो बॉर्डर पर तैनात होकर ड्यूटी को देते हैं। जिस तरह से स्थानीय लोग हर त्योहार पर उन्हें मुबारकबाद देते हैं उससे उनका मनोबल और ऊंचा हो जाता है।  उन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपने घर पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर,भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम पोस्ट मंगू चक में स्थानीय लोगों ने बीएसएसफ के जवानों साथ लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। डीडीसी सदस्य आशा देवी ने बयाया कि वह हर त्योहार सीमा प्रहरियों के साथ ही मनाते आ रहे हैं।

ताकि उन्हें अपने परिवारों की याद न आए। जवानों के कारण ही हम रात को चैन से सोते हैं। इसी कड़ी में बीएसएफ के अग्रिम मोर्चे पर पहुंच कर जवानों के साथ पर्व मनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed