{"_id":"63c108d7313bc220ac0317a1","slug":"jammu-kashmir-bsf-jawans-celebrated-lohri-at-ib-security-forces-danced-fiercely-with-local-people-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आईबी पर बीएसएफ के जवानों ने मनाई लोहड़ी, स्थानीय लोगों के साथ जमकर थिरके सुरक्षाबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आईबी पर बीएसएफ के जवानों ने मनाई लोहड़ी, स्थानीय लोगों के साथ जमकर थिरके सुरक्षाबल
Fri, 13 Jan 2023 01:01 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 01:01 PM IST
सार
जवानों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता तो बॉर्डर पर मुस्तैदी से ड्यूटी देना है। जिस तरह से स्थानीय लोग हर त्योहार पर उन्हें मुबारकबाद देते हैं उससे उनका मनोबल और ऊंचा हो जाता है।
विज्ञापन
अरनिया में लोहड़ी का जश्न मनाते जवान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरनिया बॉर्डर की विक्रम पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल के जवान लोहड़ी पर जमकर थिरके। सीमा जन कल्याण समिति अरनिया के ब्लाक प्रधान रघुवीर सिंह की अगुवाई में इसका आयोजन किया गया। मूंगफली, रेवड़ी, गजक, बतासे और अन्य प्रकार की सामग्री सभी में बांटी गई।
विज्ञापन
बीएसएफ के कंपनी कमांडर राजू यादव की अगुवाई में जवानों ने आग जलाकर लोहड़ी को अर्ग्घ दिया। इसके बाद सभी का मुंह मीठा करवाया गया। जवानों ने नाच गाकर भारत माता की जय के जयघोष लगाए। जवानों ने सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
बताया कि वह पहली प्राथमिकता तो बॉर्डर पर तैनात होकर ड्यूटी को देते हैं। जिस तरह से स्थानीय लोग हर त्योहार पर उन्हें मुबारकबाद देते हैं उससे उनका मनोबल और ऊंचा हो जाता है। उन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपने घर पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
उधर,भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम पोस्ट मंगू चक में स्थानीय लोगों ने बीएसएसफ के जवानों साथ लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। डीडीसी सदस्य आशा देवी ने बयाया कि वह हर त्योहार सीमा प्रहरियों के साथ ही मनाते आ रहे हैं।
ताकि उन्हें अपने परिवारों की याद न आए। जवानों के कारण ही हम रात को चैन से सोते हैं। इसी कड़ी में बीएसएफ के अग्रिम मोर्चे पर पहुंच कर जवानों के साथ पर्व मनाया है।