फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Bodies sisters missing three days recovered from Digyana canal

जम्मू-कश्मीर: तीन दिन से लापता सगी बहनों के शव डिग्याना नहर से बरामद, खेलते हुए गिरने की आशंका

Sat, 29 Jul 2023 04:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 04:00 AM IST
सार

डिग्याना चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि बच्चियां नहर में कैसे गिरी, इसके बारे जानकारी नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज से काफी क्षेत्र खंगाला। अंतिम समय वह एक-दूसरे के साथ दिखी हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Bodies sisters missing three days recovered from Digyana canal
जम्मू में डिग्याना नहर से बच्चियों के शव को निकालते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर के डिग्याना नहर से दो मासूम बच्चियों के शव बरामद किए गए हैं। दोनों सगी बहनें तीन दिन से लापता थीं। एसडीआरएफ की टीम ने बच्चियों के शवों को पुल के नीचे से निकाला। पुलिस ने पानी बंद करवाया था। मृतक मूल रूप से छत्तीसगढ़ की थीं। शवों का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन


आरुषि  (3) और शिवानी (5) के पिता रामदास ने बताया कि 26 जुलाई सुबह 9 बजे घर से टाइल लगाने के काम पर निकले थे। दोनों बच्चियां पीछे आने लगी, लेकिन वह चले गए थे। कुछ देर बाद ही दोनों लापता हो गई। देर शाम तक ढूंढते रहे।
विज्ञापन


डिग्याना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस तलाश में लग गई। शुक्रवार सुबह शवों को बरामद करने की पुलिस ने सूचना दी। डिग्याना चौकी प्रभारी बलवीर सिंह का कहना है कि बच्चियां नहर में कैसे गिरी, इसके बारे जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से काफी क्षेत्र खंगाला। अंतिम समय वह एक-दूसरे के साथ दिखी हैं, लेकिन कुछ क्षेत्र में सीसीटीवी नहीं थे। संभव है कि खेलते हुए वह गिर गई हों या पांव फिसल गया हो।

सीसीटीवी फुटेज में एक-दूसरे का हाथ थामे दिखीं

बच्चियों के लापता होने के बाद पुलिस ने क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें एक जगह पर दोनों बच्चियां एक-दूसरे का हाथ थाम चलती हुई नजर आ रही थीं। इसके बाद से लापता हो गईं। पुलिस को शक हुआ कि बच्चियां कहीं नहर में न डूब गई हों।

एसडीआरएफ की मदद से बच्चियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑरेशन चलाया। मगर पता नहीं चला। इसके बाद नहर में पानी को बंद करवाया गया। तलाश के दौरान सुख सहज पैलेस के पास पुल के नीचे शव मिले।

फिलहाल किसी पर शक नहीं

मृतकों के पिता रामदास का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोनों बच्चियां एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चल रही हैं। इसके बाद कुछ नहीं दिखा। वह नहर में कैसे गिरी उस बारे में पता नहीं है। फिलहाल किसी पर शक नहीं है, क्योंकि अंतिम समय में उनके साथ कोई तीसरा नहीं था। उनकी दो ही बेटियां थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed