{"_id":"668f902ce47fecdd7b00ce90","slug":"jammu-kashmir-blast-near-loc-search-operation-launched-in-rajouri-mentally-challenged-man-held-in-poonch-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी में LoC के पार विस्फोट, तलाशी अभियान शुरू, पुंछ में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी में LoC के पार विस्फोट, तलाशी अभियान शुरू, पुंछ में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति पकड़ा
Thu, 11 Jul 2024 01:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:26 PM IST
सार
राजोरी में एलओसी के पार एक धमाका होने की खबर है। सुरक्षाबलों की टीम ने इसके आसपास के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। पुंछ के अग्रिम इलाके में नियंत्रण रेखा के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति पकड़ने जाने की सूचना है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पार एक धमाका होने की खबर है। सुरक्षाबलों की टीम ने इसके आसपास के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। वहीं, पुंछ के अग्रिम इलाके में नियंत्रण रेखा के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति पकड़ने जाने की सूचना है।
विज्ञापन
जिला राजोरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार एक विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बुधवार देर रात लाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार संदिग्ध हलचल की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि हलचल के दौरान विस्फोट जीरो लाइन के बहुत करीब हुआ। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को पकड़ा गया है। सेना के जवानों ने एलओसी के पास से उसके हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि उसे सुबह करीब 11 बजे फगवारी इलाके से पकड़ा गया और आगे की कार्रवाई के लिए व्यक्ति को मलिकपुरा में पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन