फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: BJP welcomes SC verdict on Article 370 Congress said party going through it

जम्मू कश्मीर: भाजपा ने SC के फैसले का स्वागत किया, कांग्रेस नेता बोले- निर्णय का अध्ययन कर जारी करेंगे बयान

Mon, 11 Dec 2023 04:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 11 Dec 2023 04:35 PM IST
सार

रविंद्र रैना ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे इस फैसले का अक्षरश: सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir: BJP welcomes SC verdict on Article 370 Congress said party going through it
रविंद्र रैना - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने सोमवार को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे इस फैसले का अक्षरश: सम्मान करते हैं। हालांकि, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जी ए मीर ने कहा कि पार्टी फैसले का अध्ययन कर रही है और उसके अनुसार एक बयान जारी करेगी। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए एक समय सीमा देनी चाहिए थी और केंद्र शासित प्रदेश के स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों और भूमि के लिए विशेष सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए थी।

विज्ञापन


रविंद्र रैना ने कहा, 'हम सच्चे अर्थों में उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान और आदर करते हैं। हमें अपने देश, संविधान और अपनी न्यायपालिका पर गर्व है जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक है।' उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि वह विधानसभा चुनाव कराने के लिए तैयार है, लेकिन निर्णय चुनाव आयोग को लेना है, जबकि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर की राज्य का दर्जा बहाली के वादे से बंधे हैं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को राजनीतिक रंग न देना बेहतर है, जो पूरे देश के लोगों की इच्छाओं के अनुरूप था। उन्होंने कहा, 'यह एक ऐतिहासिक निर्णय है क्योंकि इसने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण पर उठाए गए सवालों पर विराम लगा दिया है। यह लड़ाई राजनीतिक या समुदाय-केंद्रित नहीं थी, लेकिन कश्मीर में कुछ लोग हैं जिनकी राजनीति इस (अनुच्छेद 370) पर चलती रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य भाजपा नेता ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अनिल गुप्ता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से केवल कुछ लोग ही नाखुश होंगे। जो लोग यह दावा कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाखुश हैं, वे झूठ फैला रहे हैं। वे अपने लिए बोल सकते हैं। उन्हें संपूर्ण जनता की ओर से बोलने का जनादेश किसने दिया है।

उधर, कांग्रेस नेता मीर ने कहा कि पार्टी फैसले का मूल्यांकन कर रही है और उसके अनुसार बयान देगी। हालांकि, उन्होंने विधानसभा चुनाव कराने के लिए दी गई समय सीमा का स्वागत किया और कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए भी एक समय सीमा दी जानी चाहिए थी। मीर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोगों के लिए जमीन और नौकरियों पर सुरक्षा उपायों की भी सिफारिश करनी चाहिए थी।


सुप्रीम कोर्ट ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र के अगस्त 2019 के फैसले को सोमवार को बरकरार रखा और कहा कि अगले साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। शीर्ष अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed