{"_id":"63cec33610ce3b5f8331fefd","slug":"jammu-kashmir-bjp-retaliates-on-digvijay-singh-remarks-ravinder-raina-said-congress-is-party-of-traitors-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार, रैना बोले- कांग्रेस गद्दारों की पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार, रैना बोले- कांग्रेस गद्दारों की पार्टी
Mon, 23 Jan 2023 10:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:56 PM IST
सार
रवींद्र रैना ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गद्दारों की पार्टी है। सर्जिकल स्ट्राइक पर टिप्पणी कर कांग्रेस नेता सेना के पराक्रम पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
BJP Jammu Kashmir
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पुलवामा हमले और पाकिस्तान में आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक पर की गई टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गद्दारों की पार्टी है। सर्जिकल स्ट्राइक पर टिप्पणी कर कांग्रेस नेता सेना के पराक्रम पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता ने कहा है कि दिग्विजय सिंह सितंबर 2019 में पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर गद्दार की भाषा बोल रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के मीडिया सचिव डॉ. प्रदीप महोत्रा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को विवादों की यात्रा बताया है। उन्होंने कहा, यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता देश जोड़ने की कम देश को तोड़ने की बातें ज्यादा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बात दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार सर्जिकल स्ट्राइक करने की बात करती है लेकिन उनमें कितने लोगों को मार गिराया इसका कोई सबूत नहीं है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बयान राहुल नफरत की बात कर देश को बदनाम कर रहे हैं पर कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषणों को सुनना चाहिए। वह खुलेआम लोगों को मारने की बात करके नफरत फैला रहे हैं। उधर, सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान से पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं।