फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Be alert from international calls, police issued public advisory

जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय कॉल से रहें सतर्क...नहीं दें कोई जवाब, पुलिस ने जारी की पब्लिक एडवाइजरी

Sat, 20 May 2023 03:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 03:08 AM IST
सार

पुलिस ने कुछ संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों के बारे में एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जी20 कार्यक्रम के बारे में गलत सूचना फैलाई जा रही थी। आम जनता को सलाह दी कि वह सतर्क रहें।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Be alert from international calls, police issued public advisory
G20 Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में पुलिस ने संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों से लोगाें को सावधान करते हुए एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों से घाटी में जी20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक के बारे में अफवाह फैलाया जा रहा है। यह बैठक श्रीनगर में 22-24 मई को हो रही है।

विज्ञापन


पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस ने शुक्रवार को कुछ संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों के बारे में एडवाइजरी जारी की है, जिनसे जी20 कार्यक्रम के बारे में गलत सूचना फैलाई जा रही थी। आम जनता को सलाह दी कि वे सतर्क रहें। 
विज्ञापन


इन नंबरों +44 75206 93559, +44 74183 43648, +44 75206 93134, +44 74183 43648 पर आई कॉल का कोई जवाब नहीं दें। प्रवक्ता ने कहा कि घाटी में कई यूजर्स को इन नंबरों से रिकॉर्डेड संदेश मिले हैं, जिसमें उनसे इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल इन नंबरों से जो रिकार्डेड मैसेज प्ले किया जा रहा है, उसमें सिख्स फॉर जस्टिस (एसजेएफ) के चीफ गुर पतवंत सिंह पन्नू की आवाज है, जो खालिस्तानी मूवमेंट को बढ़ावा देता है। एसजेएफ भारत में प्रतिबंधित संगठन है।

साइबर सेल ने लिया है संज्ञान, हो रही जांच

प्रवक्ता ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे ऐसी सभी कॉलों की सूचना पुलिस को दें। इन नंबरों के जरिये देश विरोधी संदेश फैलाया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध कॉल का जवाब न दें।



पुलिस की साइबर सेल ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच की जा रही है। प्रवक्ता ने लोगों को पूछताछ या शिकायतों के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन (कश्मीर) से संपर्क करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed