फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir bdc election, polling parties leave for block development council election

बीडीसी चुनाव: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, 283 ब्लॉकों में होगा मतदान, 1065 प्रत्याशी मैदान में

Wed, 23 Oct 2019 02:44 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 23 Oct 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir bdc election, polling parties leave for block development council election
पोलिंग पार्टियां रवाना - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। 24 अक्तूबर को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक 283 ब्लॉकों में मतदान होगा। चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी। 
विज्ञापन


जम्मू, कश्मीर व लद्दाख में 310 में से 27 अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शेष 283 ब्लॉकों के लिए 1065 उम्मीदवार मैदान में हैं। जम्मू में बीडीसी अध्यक्ष पद के लिए 82 प्रत्याशी मैदान में हैं। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 101, बारामुला में 90, राजोरी में 76, डोडा में 74, कठुआ में 72, उधमपुर और बडगाम में 58-58, किश्तवाड़ में 44, रामबन में 43, रियासी में 39, कारगिल में 38 और लेह में 36 उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


चुनाव में केवल पंच और सरपंच ही मतदान करेंगे। इस बीच जिलेभर की शराब की दुकानों को परिणाम की घोषणा होने तक बंद कर दिया गया है। डीसी सुषमा चौहान के अनुसार 24 अक्तूबर को चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक शराब की दुकानें बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान किसी भी चुनाव क्षेत्र के आसपास वाले होटल, दुकान अथवा सार्वजनिक और निजी स्थल पर शराब का सेवन अथवा खरीदारी पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। खासकर कश्मीर में। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों का पहरा रहेगा। बैलेट बाक्स की सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि शरारती तत्वों की ओर से इसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश न की जाए। पंच व सरपंचों की भी सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed