फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Basant Rath wrote letter to Chief Secretary regarding voluntary retirement

जम्मू: बसंत रथ ने वॉलंटियर रिटायरमेंट को लेकर मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कहा- सत्ता के नशे में चूर नौकरशाह

Mon, 07 Aug 2023 01:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 07 Aug 2023 01:39 PM IST
सार

बसंत रथ ने मुख्य सचिव को पत्र में लिखा कि उन्होंने वर्ष 20222 जून-जुलाई में वॉलंटियर रिटायरमेंट के लिए आवेदन किया था। इसका लैटर उन्हें भेज दिया था, लेकिन सत्ता के नशे में चूर एक नौकरशाह की तरह मुख्य सचिव ने उनकी फरियाद नहीं सुनी।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Basant Rath wrote letter to Chief Secretary regarding voluntary retirement
basant rath (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निलंबित आईपीएस अधिकारी बसंत रथ ने अब मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। बीते माह 31 जुलाई को बसंत रथ का छह महीने के लिए निलंबन बढ़ा दिया गया है। अनुशासनहीनता के चलते वह निलंबित चल रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने ईमेल के जरिये मुख्य सचिव को पत्र में लिखा है। इसके लिखा गया है कि सर, मैंने वर्ष 20222 जून-जुलाई में वॉलंटियर रिटायरमेंट के लिए आवेदन किया था। इसका लैटर आपको भेज दिया था, लेकिन सत्ता के नशे में चूर एक नौकरशाह की तरह आपने मेरी फरियाद नहीं सुनी। आपके पास पिछले साल मेरा फोन तक उठाने का वक्त नहीं था। मैंने केंद्रीय कैबिनेट सचिव को अनुरोध किया है कि वह मुझे बर्खास्त करने की सिफारिश करें। कृप्या मेरी तरफ मदद के हाथ बढ़ाइए।'
विज्ञापन


इसमें आगे लिखा है, 'अगर केंद्रीय सचिव मेरी सिफारिश नहीं करते तो इस बार आप मेरे प्रति थोड़ा दयालु हो सकते हैं। हम लोग 2018 में पड़ोसी हुआ करते थे। आपके पुत्र के व्यवसायिक कार्य के लिए शुभकामनाएं। मेरे एक वकील दोस्त ने आपकी कई ईमानदारी की कहानियां सुनाई हैं। क्या इनमें कोई कमी आ गई है, मैं इसे लेकर सुनिश्चित नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी से लेकर केंद्रीय गृह सचिव तक निशाना

बता दें कि डीजीपी दिलबाग सिंह पर संगीन आरोप लगाने और विभाग में अनुशासनहीनता के चलते आठ जुलाई 2020 को बसंत रथ को निलंबित की दिया गया था। इसके बाद से रथ ने डीजीपी के अलावा केंद्रीय गृह सचिव पर उनके साथ भेदभाव करने पर तलख टिप्पणी की। यहां तक कि डीजीपी के खिलाफ उन्हें मारने की साजिश रचने की शिकायत भी की। इसे देखते हुए बसंत रथ का निलंबन कुछ दिन पहले ही बढ़ाया गया।


हमेशा सुर्खियों में रहे बसंत रथ

बता दें कि आईपीएस बसंत रथ हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। सबसे पहले उनका कारोबारी नागर सिंह के साथ विवादित वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद यातायात पुलिस में आने पर लोगों को पीटने के वीडियो वायरल हुए। फिर डीजीपी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर वह सुर्खियों में रहे। रथ भाजपा में जाने की बात कहते हुए भी अक्सर नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed