फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir baramulla sopore encounter break out after searach operation

Sopore Encounter: सोपोर में मुठभेड़, दो आतंकवादी मार गिराए, पुलिसकर्मी घायल, अभियान जारी

Wed, 19 Jun 2024 03:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 03:24 PM IST
सार

सोपोर के हादीपोरा गांव में आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो मुठभेड़ में बदल गया। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए।

विज्ञापन
jammu kashmir baramulla sopore encounter break out after searach operation
सोपोर में मुठभेड़ - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर में बुधवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। हालांकि ऑपरेशन के दौरान एक जांबाज पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। घायल जवान को तुरंत इलाज के अस्पताल ले जाया गया। अभी ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन


सोपोर के हादीपोरा गांव में बुधवार सुबह आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की। तलाशी अभियान शुरू किया गया। सोपोर पुलिस, सेना की 32 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इलाके को खंगाला गया। यह इलाका जीडीसी हादीपोरा और पनाश कोचिंग संस्थान हादीपोरा के करीब था। ऐसे में एहतियात के तौर पर इन्हें बंद रखा गया। ताकि किसी तरह की हानि न हो। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। इसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस तरह मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए।

विज्ञापन

सांबा में मिला संदिग्ध बैग, सैन्य वर्दी और कारतूस बरामद

जम्मू संभाग के जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के सैडा सोहल में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सांबा जिला में भी कई क्षेत्रों में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर पुलिस, सेना व सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है। मंगलवार को सेना की क्यूआरटी वाहन सवार जवानों ने कस्बे के वीर भूमि पार्क के गेट के बाहर एक संदिग्ध बैग बरामद किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बैग की जांच में सेना की वर्दी, टीर्शट, एक पायजामा व एसएलआर का एक कारतूस मिला है। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

उधर,इस बरामदगी के बाद लोगों में दहशत है। लोग कयास लगा रहे हैं कि यह आतंकियों का बैग हो सकता है। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि वर्ष 2008 में भारत-पाक सीमा पर लगाई गई तारबंदी को काटकर आधा दर्जन आतंकियों ने घुसपैठ की थी। 



अगले दिन सुबह ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता होशियार सिंह के घर तीन आतंकियों ने गोलीबारी कर दंपती को मार दिया व दो लोगों को घायल कर दिया था। तब आतंकी इसी स्थान की ओर आगे बढ़े थे। 

बाद में कैली मंडी पहुंचकर एक परिवार को बंधक बनाया था। काफी मुस्तैदी के बाद सेना, पुलिस व सुरक्षाबलों ने बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाकर आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान एक महिला की भी जान गई थी और सेना के मेजर सहित दो लोग घायल हुए थे। अब स्थानीय लोगों को आशंका है कि कहीं एक बार फिर से इसी मार्ग का आतंकी फायदा तो नहीं उठा रहे हैं। हालांकि पुलिस इस बारे में केवल यही कह रही है कि ऐसा कुछ नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed