फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir baramulla Driver involved in Uri accident was penalized 9 times in past

उड़ी हादसा: चालक का 9 बार ओवरलोडिंग के लिए कट चुका था चालान, लाइसेंस भी था रद्द, दुर्घटना में 10 की मौत

Thu, 01 Feb 2024 06:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 06:45 PM IST
सार

2023 में ओवरलोडिंग के लिए 1,18,337 चालकों के चालान जारी किए गए और उल्लंघनों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात जागरूकता अभियान भी चलाए गए।

विज्ञापन
jammu kashmir baramulla Driver involved in Uri accident was penalized 9 times in past
बारामुला में हादसा - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

बारामुला के उड़ी में टाटा सुमो के खाई में गिरने से हादसे में दस लोगों की जान चली गई। जबकि चार लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 9 लोगों के वाहन में 14 लोगों को बिठाया गया था। चालक पर ओवरलोडिंग का आरोप है। इससे पहले भी आरोपी चालक का नौ बार ओवरलोडिंग का चालान कट चुका था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) यातायात ग्रामीण कश्मीर रविंद्र पाल सिंह ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जा चुका था। इसके बावजूद वह उल्लंघन करने से नहीं रुका और सड़क हादसे में दस लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि अब से उनके अधिकार क्षेत्र में गैर-पंजीकृत सूमो स्टैंडों को संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के बावजूद कुछ चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। दोषी ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के बावजूद, उनके द्वारा यातायात में लापरवाही बरतना चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि 2023 में ओवरलोडिंग के लिए 1,18,337 चालकों के चालान जारी किए गए और उल्लंघनों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात जागरूकता अभियान भी चलाए गए।


इसके अलावा, एसएसपी ट्रैफिक ग्रामीण कश्मीर ने कहा कि हेलमेट न पहनने और उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (एचएसआरपी) के बिना गाड़ी चलाने के लिए क्रमशः 41,750 सवारों और 7,545 ड्राइवरों पर जुर्माना लगाया गया है। इस बीच उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed