{"_id":"635b57bd5912fe6acc7cf58a","slug":"jammu-kashmir-back-to-village-phase-fourth-target-to-start-1100-jal-shakti-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार से स्वरोजगार: सरकार ने टीवीडीपी के तहत विकास के लिए 181 गांवों का किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार से स्वरोजगार: सरकार ने टीवीडीपी के तहत विकास के लिए 181 गांवों का किया चयन
Fri, 28 Oct 2022 12:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:16 PM IST
सार
मिशन यूथ की पहल के तहत पंजीकृत युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयास का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
back to village
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों से युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने पर्यटक गांव विकास कार्यक्रम (टीवीडीपी) के तहत पर्यटन स्थलों में परिवर्तन के लिए सुरम्य सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व वाले 181 गांवों की पहचान की है।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मिशन यूथ की पहल के तहत पंजीकृत युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयास का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया जाता है। युवाओं के नेतृत्व वाली स्थायी पर्यटन पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामुदायिक उद्यमिता को मजबूत करेगी, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करके युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाएगी। यह कदम फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहित करने और वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश के साथ-साथ इन सभी गांवों के लिए एक डिजिटल प्लेटफार्म सुनिश्चित करने के अलावा परिदृश्य, स्वदेशी ज्ञान प्रणाली, सांस्कृतिक विविधता और विरासत, स्थानीय मूल्यों और परंपराओं को प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन
मिशन यूथ इन गांवों को पर्यटन गांव के रूप में विकसित करने के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने के लिए पर्यटन विभाग के सहयोग से काम कर रहा है। सरकार इन गांवों में पहले से गठित टास्क फोर्स की निगरानी में बुनियादी ढांचे का भी विकास करेगी और सरकार की पहल का हिस्सा बनने के इच्छुक किसी भी समूह को पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता के रूप में 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा होम स्टे सुविधा के निर्माण के लिए एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी और 50,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन