{"_id":"616c952795ba581070762c3b","slug":"jammu-kashmir-attack-tererist-jammu-news-jmu245991387","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मेंढर के जंगल में आतंकियों के संभावित ठिकाने पर भीषण गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मेंढर के जंगल में आतंकियों के संभावित ठिकाने पर भीषण गोलाबारी
Mon, 18 Oct 2021 04:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 04:46 AM IST
सार
आतंकियों के छिपे होने के संभावित ठिकाने को चिह्नित कर लगभग पांच घंटे फायरिंग और गोले बरसाए गए, लेकिन आतंकियों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
आतंकियों की तलाश में अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेंढर में भाटादूड़ियां के नाड़ खास जंगल में रविवार को सेना ने भीषण गोलाबारी की। आतंकियों के छिपे होने के संभावित ठिकाने को चिह्नित कर लगभग पांच घंटे फायरिंग और गोले बरसाए गए, लेकिन देर शाम तक आतंकियों का पता नहीं चल पाया। वहीं मुठभेड़ स्थल का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने भी जायजा लिया। ऑपरेशन को लेकर जवानों से मिलने के बाद वे लौट गए। उधर, पुंछ-राजोरी हाईवे अभी तक नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन
भाटादूड़ियां में 14 अक्तूबर की शाम को आतंकी हमले के बाद से सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। इस दौरान आतंकियों के साथ रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। रविवार को सुबह से दोपहर बारह बजे तक बारिश होती रही। बारिश रुकने पर सेना ने आतंकियों के संभावित ठिकाने को चिह्नित किया और भीषण गोलाबारी की।
विज्ञापन
धमाकों से पूरा इलाका गूंजता रहा। शाम करीब साढ़े पांच बजे गोलाबारी रुक गई। उल्लेखनीय है कि 11 अक्तूबर को चमरेड़ के जंगल में आतंकियों ने पहला हमला किया था। 14 अक्तूबर को आतंकियों ने भाटादूड़ियां में घात लगाकर दूसरा हमला किया, जिसके बाद से मुठभेड़ चल रही है।
विज्ञापन