फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Assembly Elections: End on speculations about Ghulam Nabi Azad joining Congress

Jammu Kashmir Assembly Elections : गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर विराम, डीपीएपी मैदान में

Mon, 26 Aug 2024 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 01:17 AM IST
सार

उनकी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने आखिरकार विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कुछ दिन पहले यह बात सामने आई थी कि गुलाम नबी आजाद कांग्रेस में दोबारा शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Assembly Elections: End on speculations about Ghulam Nabi Azad joining Congress
डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर पार्टी प्रतिनिधिमंडलों के स

विस्तार

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर भी फिलहाल पूर्ण विराम लग गया है। उनकी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने आखिरकार विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले यह बात सामने आई थी कि गुलाम नबी आजाद कांग्रेस में दोबारा शामिल हो सकते हैं। उनकी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से बात चल रही है। हालांकि, उसी दौरान पार्टी की ओर से यह कहा गया था कि ऐसी कोई बात नहीं है। कांग्रेस की ओर से डीपीएपी को तोड़ने की यह साजिश है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में आजाद के करीबी गुलाम मोहम्मद सरूरी का नाम नहीं है। वह इंद्रवल से विधायक रहे हैं। राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इंद्रवल में उन्होंने रविवार को बैठक कर आम कार्यकर्ताओं की राय ली कि उन्हें चुनाव मैदान में उतरना चाहिए या नहीं। विधानसभा के दूरदराज के क्षेत्रों से आए उनके समर्थकों ने एक स्वर में समर्थन देते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतरने के लिए कहा।


सूची में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व डीडीसी सदस्य
डीपीएपी के महासचिव संगठन आरएस चिब की ओर से जारी पहली सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी-डोडा पूर्व, पूर्व विधायक मोहम्मद आमिन भट-देवसर, पूर्व महाधिवक्ता मोहम्मद असलम गनी-भद्रवाह, डीडीसी सदस्य एडवोकेट सलीम पर्रे-डोरू, मुनीर अहमद मीर-लोलाब, डीडीसी सदस्य बिलाल अहमद देवा-अनंतनाग पूर्व से प्रत्याशी होंगे।

इसके साथ ही गुलाम नबी वानी-राजपोरा, मीर अल्ताफ हुसैन-अनंतनाग, कैसर सुल्तान गनेई-गांदरबल, गुलाम नबी भट-ईदगाह, आमिर अहमद भट-खान्यार, निसार अहमद लोन-गुरेज, पीर बिलाल अहमद-हजरतबल से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed