फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: PM rally after four decades

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024 : डोडा से चिनाब वैली को साधेंगे मोदी, चार दशक बाद किसी पीएम की रैली

Wed, 11 Sep 2024 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 05:46 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 सितंबर को डोडा स्टेडियम में रैली प्रस्तावित है। इसमें पूरी चिनाब वैली के आठ विधानसभा हलकों के प्रत्याशियों के पक्ष में वह वोट मांगेंगे। इससे पहले 1979 में प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी की स्टेडियम में सभा हुई थी।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: PM rally after four decades
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

विज्ञापन

चार दशक से अधिक समय बाद किसी प्रधानमंत्री की डोडा में रैली होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 सितंबर को डोडा स्टेडियम में रैली प्रस्तावित है। इसमें पूरी चिनाब वैली के आठ विधानसभा हलकों के प्रत्याशियों के पक्ष में वह वोट मांगेंगे। इससे पहले 1979 में प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी की स्टेडियम में सभा हुई थी।

2014 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की किश्तवाड़ में सभा हुई थी। इस बार डोडा से चिनाब वैली को साधने की रणनीति के तहत तय किया गया है कि यहीं पर डोडा जिले की तीन सीटों डोडा, डोडा पश्चिम व भद्रवाह, किश्तवाड़ जिले की तीन सीटों किश्तवाड़, पाडर-नागसेनी व इंद्रवल तथा रामबन जिले की दो सीटों रामबन व बनिहाल के पार्टी प्रत्याशी व समर्थक जुटेंगे। इन आठ सीटों पर दो पूर्व मंत्री शक्ति राज परिहार व सुनील शर्मा, एक पूर्व विधायक दलीप सिंह परिहार मैदान में हैं। इसके अलावा किश्तवाड़ से आतंकियों की गोलियों का शिकार बने परिहार बंधुओं के परिवार की शगुन परिहार, रामबन से राकेश ठाकुर, डोडा से गजय सिंह राणा को नए चेहरे के रूप में उतारा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद डोडा में हुई आतंकी घटनाओं के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव की तुलना में अतिरिक्त फोर्स का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही विलेज डिफेंस ग्रुप (वीडीजी) को भी अत्याधुनिक हथियारों के साथ सक्रिय किया गया है। मंगलवार की शाम डोडा में रैली की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में तय किया गया कि प्रधानमंत्री के हेलिकॉप्टर को उतारने की व्यवस्था पुलिस लाइन में होगी। यहां से रैली स्थल पास है।


किश्तवाड़, भद्रवाह तथा डोडा के अन्य इलाकों से आने वाले वाहनों को पुल डोडा के आसपास ही रोकने की व्यवस्था रहेगी। पीएम की सुरक्षा में एसपीजी की टीम पहुंच चुकी है। मंगलवार की शाम को स्टेडियम में वाटरप्रूफ पंडाल बनाने की सामग्री भी आ गई है। उम्मीद है कि बुधवार से पंडाल बनाने का काम शुरू हो जाएगा। रैली प्रभारी मुनीश शर्मा पूरी तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटे हुए हैं।

चिनाब वैली से सत्ता की निकलेगी चाबी
पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि चिनाब वैली से सत्ता की चाबी निकलेगी। पहली बार 2014 में डोडा व किश्तवाड़ की चार सीटों में तीन पर कमल खिला था। इसमें डोडा, भद्रवाह व किश्तवाड़ की सीट शामिल थी। पार्टी का मानना है कि इस बार भी पुराने प्रदर्शन को देखते हुए डोडा, किश्तवाड़ व रामबन की आठ सीटों पर जीत की रणनीति बनाई गई है। यदि पार्टी का चिनाब वैली में बेहतर प्रदर्शन रहा तो भाजपा के हाथों सत्ता की चाबी लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed