फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir assembly election fifth phase polling

ELECTION: जम्मू की बीस सीटों पर 65 फीसदी मतदान

Sat, 20 Dec 2014 02:49 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir assembly election fifth phase polling

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पांचवें और आखिरी चरण की बीस विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह आठ से लेकर सायं चार बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। मौसम ठीक होने के कारण सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ देखी जा रहै है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने मतदान को साफ सुथरे ढंग से करवाने के लिए पुख्ता तैयारी की है। सीमांत इलाकों में पांच किलोमीटर के दायरे के अंदर के मतदान केंद्रों के लिए आपात योजना भी तैयार रखी गई है।
विज्ञापन


चुनाव में जम्मू जिले की 11, कठुआ जिले की पांच और राजोरी की चार विधानसभा सीटों पर 18,28,904 मतदाताओं के लिए 2366 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

रेस में हैं 213 प्रत्याशी

jammu kashmir assembly election fifth phase polling

मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरुला का कहना है कि साफ-सुथरे ढंग से मतदान हो, इसके लिए आयोग के नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पोलिंग स्टाफ और चुनाव सामग्री को मतदान केंद्रों तक पहले ही पहुंचा दी गई थी। 20 विधानसभा सीटों पर 213 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा मतदान केंद्र जम्मू जिले में बनाए गए हैं।

यहां पर 1224 मतदान केंद्र हैं। कठुआ जिले में 625 और राजोरी में 517 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

उप मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश सरंगल का कहना है कि सीमांत इलाकों में मतदान केंद्रों के लिए आपात योजना भी तैयार रखी गई है। सीमा पार से यदि कोई हरकत होती है, तो आपात योजना पर अमल किया जाएगा।

किन-किन सीटों पर होगा मतदान

jammu kashmir assembly election fifth phase polling

जम्मू जिले की 11 सीटें, जिनमें नगरोटा, गांधीनगर, जम्मू पूर्व, जम्मू पश्चिम, बिश्नाह, आरएस पुरा, सुचेतगढ़, मढ़, रायुपर दोमाना, अखनूर और छंब विधानसभा सीटें शामिल हैं।

कठुआ जिले की पांच सीटों में बनी, बसोहली, कठुआ, बिलावर और हीरानगर हैं। वहीं, राजोरी जिले की चार सीटों में नौशेरा, दरहाल, राजोरी और कालाकोट विधानसभा सीटें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed