{"_id":"64045095f69c5021d30acaba","slug":"jammu-kashmir-army-jawan-injured-in-landmine-explosion-on-poonch-line-of-control-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का जवान जख्मी
Sun, 05 Mar 2023 01:49 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:49 PM IST
सार
पुंछ के केजी सेक्टर में अचानक हुए धमाके में जवान जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल उधमपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का जवान घायल हो गया। सूत्रों के मुताबिक बारूदी सुरंग में विस्फोट उस समय हुआ जब जवान का दल सुबह केजी सेक्टर में गश्त कर रहा था।
विज्ञापन
अचानक हुए धमाके में एक जवान जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल उधमपुर रेफर किया गया है। फरवरी में कीरनी सेक्टर में भी ब्लास्ट होने कारण लांस नायक अंशुल रावत जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
उन्हें भी तुरंत चिकित्सा सहायता देने के बाद विशेष उपचार के लिए कमांड अस्पताल में ले जाया गया। बारूदी सुरंगों को घुसपैठ रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह कभी-कभी बारिश में बह जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन