{"_id":"64535092950ab610bd088995","slug":"jammu-kashmir-army-helicopter-crashed-in-remote-area-of-kishtwar-2-to-3-soldiers-were-on-board-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: किश्तवाड़ में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन अधिकारी घायल, उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: किश्तवाड़ में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन अधिकारी घायल, उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती
Thu, 04 May 2023 01:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 04 May 2023 01:23 PM IST
सार
किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में सेना के हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इसमें तीन अधिकारी सवार थे।
विज्ञापन
Kishtwar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ। इसमें तीन लोग सवार थे। तीनों को जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
मामले को लेकर सेना की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि गुरुवार को करीब सवा ग्यारह बजे ऑपरेशनल मिशन पर रवाना हुए ध्रुव हेलीकॉप्टर ने किश्तवाड़ की मरुआ नदी के तट पर लैंडिंग के दौरान हादसे की चपेट में आया। जानकारी के मुताबिक, पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को तकनीकी खराबी की सूचना दी थी।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद बचाव अभियान मौके पर रवाना हुआ। सेना की बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। विमान में दो पायलट और एक टेक्नीशियन सवार थे। तीनों घायल कर्मियों को उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 16 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला चीता हेलीकॉप्टर एटीसी से संपर्क टूटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में दोनों पायलटों लेफ्टिनेंट कर्नल विनय बानू रेड्डी और मेजर जयंता ए की मौत हो गई। इस मामले में हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
An Army ALH Dhruv Helicopter crashed near Kishtwar, Jammu & Kashmir. Pilots have suffered injuries but are safe. Further details awaited: Army Officials. pic.twitter.com/ya41m7CRfn
div— ANI (@ANI) May 4, 2023