फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu & Kashmir: Army conducts search operation in Trikuta Nagar area of Jammu

जम्मू: नशेड़ी ने उड़ाए सेना और पुलिस के होश, सर्च ऑपरेशन चलाकर पकड़ा, संदिग्ध ने यह बताया कारण

Wed, 25 Sep 2019 03:58 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 25 Sep 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Jammu & Kashmir: Army conducts search operation in Trikuta Nagar area of Jammu
भारतीय सेना ने चलाया तलाशी अभियान - फोटो : ANI
शहर के ग्रेटर जम्मू क्षेत्र में घूम रहे एक नछेड़ी ने सेना और पुलिस के होश उड़ा दिए। नशेड़ी कुछ झाडि़यों में जाकर छुप कर भांग मल रहा था। जिसने कपड़े भी सेना की वर्दी की तरह पहन रखे थे। हलचल देखकर पास में सेना के कैंप में तैनात जवानों ने पोजिशन ले ली। इसे पकड़े के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। जब इसे पकड़ा गया तो पता चला कि वह नछेड़ी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर को सेना के जवानों ने त्रिकुटा नगर के ग्रेटर जम्मू इलाके में स्थित जेके रिजार्ट के पास झाडि़यों में कुछ हलचल देखी। एक संदिग्ध को सेना की वर्दी में देखा तो उसे तुरंत घेर लिया। स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और संदिग्ध को बाहर आने के लिए कहा गया। सब तरफ घेरा देखकर वह घबरा गया और बाहर आ गया। इसे पकड़ कर सेना अपने कैंप में ले गई और पूछताछ की। इसमें पकड़े गए संदिग्ध की तलाश गुलदेव राज निवासी रौंदेला पंचायत उधमपुर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


एसपी साउथ विनय कुमार का कहना है कि पकड़े गए संदिग्ध युवक की पहचान हो गई है। वह नशेड़ी है। झाडि़यों में छुपकर भांग मल रहा था। इसके परिवार को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है। गांव के सरपंच भी आए हैं। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि पकड़ा गया युवक नछेड़ी ही लगता है। जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्दी पहनने से हुआ शक
जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक ने सेना की वर्दी में सिर्फ कमीज पहनी हुई थी। जबकि पेंट किसी दूसरे रंग की थी। एक तो वर्दी में था और दूसरा झाडि़यों में छुपा होने की वजह से सेना के जवानों को इसे देखकर शक हुआ। सेना को लगा कि कोई आतंकी घुस आया है। इस वजह से उसे तुरंत घेर लिया गया। 

सैन्य ठिकानों के बाहर सुरक्षा कड़ी, लगातार इनपुट के बाद अलर्ट

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के जम्मू कश्मीर और पंजाब सहित देश के अन्य हिस्सों में हमला करने के इनपुट के बाद हाई अलर्ट कर दिया गया है। खासकर सैन्य ठिकानों की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। बुधवार को तमाम सैन्य प्रतिष्ठानों के बाहर सेना के जवानों और बुलेट प्रूफ गाढि़यों के अलावा क्विक रिस्पांस वाहनों को देखा गया। 

जैश ए मोहम्मद द्वारा जम्मू के पठानकोट, श्रीनगर, उधमपुर में आतंकी हमला करने के इनपुट जारी हुए हैं। इसके अलावा देश के अन्य 30 शहरों में भी हमला करने की फिराक में हैं। इसे देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। सैन्य ठिकानों के पास संदिग्धों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

ऐसे में यदि सैन्य इलाकों में जाएं तो सोच समझ कर जाएं। जरा सी लापरवाही के लेने के देने पड़ सकते हैं। सैन्य इलाकों के पास संदिग्ध हालत में घूमना भारी पड़ सकता है। सेना की तरफ से साफ कहा गया है कि यदि कोई भी सैन्य ठिकानों में जबरदस्ती घुसता हुआ नजर आया तो  उसे गोली मार दी जाएगी। 

उधर, पुलिस की तरफ से सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है। बार्डर से शहर को जोड़ने वाले तमाम रास्तों पर नाका पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है। हर आते जाते पर नजर रखी जा रही है। बार्डर के घुसपैठ रूटों पर सख्ती नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed