फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Army changes JCO and OR recruitment process, Common Entrance Test computer based

जम्मू-कश्मीर: सेना ने जेसीओ और ओआर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, कंप्यूटर आधारित होगी सामान्य प्रवेश परीक्षा

Sat, 25 Feb 2023 04:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 04:12 PM IST
सार

निदेशक भर्ती अधिकारी कर्नल सुमित कुमार ने बताया कि प्रक्रिया में अब अधिक पारदर्शिता के लिए वेबसाइट को डिजिलॉकर से जोड़ा गया है। उम्मीदवार डिजिलॉकर पर अपने आधार कार्ड या दसवीं कक्षा के प्रमाण पत्र का उपयोग करके पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Army changes JCO and OR recruitment process, Common Entrance Test computer based
भर्ती के बारे में बताते कर्नल सुमित कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

सेना ने जेसीओ-ओआर की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किए हैं। बीसी रोड स्थित आर्मी कार्यालय रिहाड़ी में निदेशक भर्ती अधिकारी कर्नल सुमित कुमार ने 2023 की नई भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को सेना एनआईसी (जेआईए वेबसाइट) में शामिल होने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।

विज्ञापन


इसके बाद सामान्य प्रवेश परीक्षा ( कम्प्यूटर आधारित परीक्षा) देनी होगी। इसके पश्चात शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षण परीक्षा देनी होगी। ऑनलाइन पंजीकरण जेआईए की वेबसाइट पर 16 फरवरी से 15 मार्च 2023 तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजीकरण की प्रक्रिया पहले की तरह ही होगी। भर्ती प्रक्रिया में अब अधिक पारदर्शिता के लिए वेबसाइट को डिजिलॉकर से जोड़ा गया है। उम्मीदवार डिजिलॉकर पर अपने आधार कार्ड या दसवीं कक्षा के प्रमाण पत्र का उपयोग करके पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नई प्रक्रिया में देश के 176 स्थानों पर इस प्रक्रिया को आयोजित किया जा रहा है। कर्नल सुमित ने बताया कि जम्मू के दो परीक्षा केंद्रों में परीक्षा ली जाएगी। इनमें एक केंद्र जम्मू और दूसरा केंद्र सांबा में स्थापित किया गया है।

पंजीकरण प्रक्रिया के अंत में उम्मीदवारों को एक भुगतान पोर्टल का उपयोग करके संबंधित बैंक शुल्क के साथ 250 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन (सीईई) कंप्यूटर आधारित रहेगी।


इस बार इस प्रवेश परीक्षा में यह नया बदलाव किया गया है। प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से 10-14 दिन पहले ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इसकी सूचना उम्मीदवारों के मोबाइल पर एसएमएस के साथ ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा का पाठ्यक्रम पहले के समान ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed