{"_id":"63ed1f4ae183e8ae5003f7cc","slug":"jammu-kashmir-and-ladakh-high-court-chief-justice-kotishwar-singh-lgsinha-administered-oath-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट: मुख्य न्यायाधीश बने कोटिश्वर सिंह, उप राज्यपाल सिन्हा ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट: मुख्य न्यायाधीश बने कोटिश्वर सिंह, उप राज्यपाल सिन्हा ने दिलाई शपथ
Wed, 15 Feb 2023 11:37 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क/ जेएनएफ, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क/ जेएनएफ, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:37 PM IST
सार
इससे पूर्व न्यायाधीश कोटिश्वर सिंह गौहाटी हाईकोर्ट में तैनात थे। उन्हें वर्ष 2008 में सीनियर एडवोकेट बनाया गया। उन्होंने मणिपुर राज्य के महाधिवक्ता पद पर भी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश को कोटिश्वर सिंह को शपथ दिलाते एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के 36वें मुख्य न्यायाधीश बन गए। जम्मू स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह के दौरान उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अजीम ने नियुक्ति वारंट पढ़ा। इससे पूर्व न्यायाधीश कोटिश्वर सिंह गौहाटी हाईकोर्ट में तैनात थे। उन्हें वर्ष 2008 में सीनियर एडवोकेट बनाया गया। उन्होंने मणिपुर राज्य के महाधिवक्ता पद पर भी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
उन्हें 2011 में जज बनाया गया। उन्होंने विभिन्न अदालतों और ट्रिब्यूनल में भी सेवाएं दीं। बुधवार को मुख्य न्यायाधीश पद पर इस नियुक्ति से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में जजों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन
कुल 17 जजों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 12 स्थायी और 5 अतिरिक्त जजों के पद हैं। अब दो पद ही रिक्त रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में न्यायाधीश ताशी राबस्तन, न्यायाधीश संजीव कुमार, न्यायाधीश सिंधु शर्मा, न्यायाधीश रजनीश ओसवाल, न्यायाधीश विनोद चटर्जी कौल, न्यायाधीश संजय धर, न्यायाधीश पुनीत गुप्ता, न्यायाधीश जावेद इकबाल वानी, न्यायाधीश मोहन लाल मौजूद रहे।
इसके अलावा न्यायाधीश मोहम्मद अकरम चौधरी, न्यायाधीश राहुल भारती, न्यायाधीश मोक्षा खजूरिया काजमी, न्यायाधीश वसीम सादिक नरगल, एडवोकेट डीसी रैना, डाएसजीआई विशाल शर्मा, पुलिस महानिदेशक समेत प्रशासनिक और न्यायपालिका के अफसर और अधिवक्ता मौजूद थे।