{"_id":"5e1c65858ebc3e87e021b478","slug":"jammu-kashmir-an-avalanche-hit-houses-at-dasi-baktoor-of-gurez-in-bandipora-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, एक बीएसएफ जवान लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, एक बीएसएफ जवान लापता
Mon, 13 Jan 2020 06:11 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 13 Jan 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
बर्फीला तूफान
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा और गांदरबल जिले में हिमस्खलन ने कई घरों को चपेट में ले लिया। सेना और स्थानीय प्रशासन का बचाव अभियान जारी है। अभी तक पांच लोगों को बचाया जा चुका है। कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है।
बांदीपोरा जिले में गुरेज के दासी बक्तूर गांव में हिमस्खलन के चलते तीन घर बर्फ में दब गए हैं। साथ ही गांदरबल जिले के गगनगिर गांव में भी बर्फीले तूफान ने कई घरों को अपनी जद में ले लिया। इसमें अबतक बर्फ में दबे पांच लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं अन्य लोगों की तलाश जारी है। सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा दोनों जिलों में बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
एलओसी के साथ नौगाम सेक्टर में सोमवार रात करीब आठ बजे बर्फीला तूफान आया। इस तूफान में बीएसएफ के सात जवान लापता हो गए। सेना ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद छह जवानों को सकुशल बचाया गया। एक जवान अभी भी लापता है। लापता जवान की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। लापता जवान बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
उधर सोमवार सुबह से हो रही बारिश के कारण जम्मू में जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हुआ। बारिश से ठंड काफी बढ़ गई है। लोगों को सारा दिन आग सेक कर समय व्यतीत करना पड़ा है। बाजारों में भी रौनक गायब ही रही। कम संख्या में लोग बाजारों में सामान खरीदने आए।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: An avalanche hit some houses in Gagangir village of Ganderbal district. 5 people have been rescued. More details awaited.
— ANI (@ANI) January 13, 2020विज्ञापन
बांदीपोरा जिले में गुरेज के दासी बक्तूर गांव में हिमस्खलन के चलते तीन घर बर्फ में दब गए हैं। साथ ही गांदरबल जिले के गगनगिर गांव में भी बर्फीले तूफान ने कई घरों को अपनी जद में ले लिया। इसमें अबतक बर्फ में दबे पांच लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं अन्य लोगों की तलाश जारी है। सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा दोनों जिलों में बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: An avalanche hit 3 houses at Dasi Baktoor village of Gurez in Bandipora district. Rescue operation is underway. More details awaited.
— ANI (@ANI) January 13, 2020
एलओसी के साथ नौगाम सेक्टर में सोमवार रात करीब आठ बजे बर्फीला तूफान आया। इस तूफान में बीएसएफ के सात जवान लापता हो गए। सेना ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद छह जवानों को सकुशल बचाया गया। एक जवान अभी भी लापता है। लापता जवान की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। लापता जवान बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
Border Security Force: Last evening at 8:30 pm, an avalanche hit a BSF deployment in Naugam sector along LoC. A search and rescue operation was launched immediately. Out of 7 BSF personnel deployed, 6 were safely rescued while one BSF constable trapped couldn't be revived. pic.twitter.com/8p9FsKRSJJ
— ANI (@ANI) January 14, 2020
उधर सोमवार सुबह से हो रही बारिश के कारण जम्मू में जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हुआ। बारिश से ठंड काफी बढ़ गई है। लोगों को सारा दिन आग सेक कर समय व्यतीत करना पड़ा है। बाजारों में भी रौनक गायब ही रही। कम संख्या में लोग बाजारों में सामान खरीदने आए।
वहीं, बारिश से सड़कों में पानी इकट्ठा हो गया। इस कारण शहर के डोगरा चौक, कनाल रोड, महेशपुरा चौक, पनामा चौक समेत अन्य जगहों में जल भराव रहा। इस कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी आई है। दोपहिया वाहन चालकों को रुक-रुक कर वाहन चलाने पड़े। बारिश थमने के बाद ही वाहनों की आवाजाही हो पाई। बारिश के कारण सड़कों में पत्थर और रेत भी आ गई है। इस कारण भी दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते रहे हैं।
बारिश तेज होने के कारण वार्डों में गलियों का गंदा पानी रास्तों में बहा है। रेशमघर कालोनी में बारिश के कारण नाले का स्लैब ढह गया है। इस कारण आने जाने वाले लोगों को संभल कर गुजरना पड़ रहा है। स्लैब कभी भी नाले में गिर सकता है। यहां पर नाले के ऊपर स्लैब डालकर रास्ता बनाया गया है।
सुबह के वक्त सड़कों में पानी भर जाने के कारण पैदल राहगीरों को भी परेशानी आई। जलभराव के कारण सड़क पार करने में मुश्किल हो गया। दोपहर बाद रेहड़ी लगाने वाले लोगों ने भी कामकाज बंद कर दिया। बारिश के कारण बाजारों में लोग कम पहुंचे। इस कारण दुकानदारों का धंधा भी मंदा ही रहा है।