{"_id":"63e0ae350047667b344db453","slug":"jammu-kashmir-amrit-bharat-yojana-will-change-picture-of-two-railway-stations-of-the-state-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अमृत भारत योजना से प्रदेश के दो रेलवे स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अमृत भारत योजना से प्रदेश के दो रेलवे स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
Mon, 06 Feb 2023 01:10 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:10 PM IST
सार
जम्मू तवी रेलवे स्टेशन और कटड़ा रेलवे स्टेशन को पुनर्विकास योजना के तहत विकसित किया जाना है। अमृत भारत के तहत विकसित होने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृत भारत योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के दो रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदलेगी। जम्मू संभाग के उधमपुर और कश्मीर संभाग के बडगाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा जानने के लिए सर्वेक्षण दल आएगा जो स्टेशन पर मौजूदा सुविधाओं का आंकलन कर इनमें बढ़ोतरी के लिए रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन और कटड़ा रेलवे स्टेशन को पुनर्विकास योजना के तहत विकसित किया जाना है।
विज्ञापन
अमृत भारत के तहत विकसित होने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यात्रियों को बेहतर और डिजिटल सुविधा मिले इस पर काम होगा। बजट में जम्मू-कश्मीर के दो स्टेशनों को इसमें रखा गया है।
विज्ञापन
अमृत भारत योजना के तहत प्रदेश के दो रेलवे स्टेशन को विकास होगा। जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशन रेलवे की पुनर्विकास योजना का हिस्सा है। इसमें जम्मू रेलवे स्टेशन पर काम जारी है। अमृत भारत के तहत विकसित होने वाले स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। - उचित सिंघल, डीटीएम जम्मू रेलवे स्टेशन