फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,amar nath yatra

अमरनाथ यात्रियों के वाहनों की लखनपुर में होगी वन टाइम चेकिंग

विज्ञापन
jammu kashmir,amar nath yatra
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए यातायात पुलिस ने एक व्यापक योजना तैयार कर ली है। इसके तहत लखनपुर में प्रवेश करने पर अमरनाथ यात्रियों के वाहनों की वन टाइम चेकिंग होगी, यहां पर एक स्टीकर जारी होगा, जो इस बात का प्रमाण होगा कि उक्त वाहनों के पूरे दस्तावेजों की जांच हो चुकी है। लिहाजा इसे किसी भी नाके पर दस्तावेज के लिए नहीं रोका जाए। हां, वाहनों की सुरक्षा के लिहाज से जांच की जा सकती है। यही नहीं, हाईवे पर यातायात व्यवस्था के लिए लखनपुर से लेकर बाड़ी ब्राह्मणा तक छह जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लखनपुर पर एक विशेष नाका स्थापित किया गया है। इसकी कमान एक इंस्पेक्टर के हाथ होगी, लेकिन पूरी देखरेख डीएसपी रैंक का अफसर करेगा। नाके पर वाहनों के पूरे दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद इंस्पेक्टर के हस्ताक्षर किए गए स्टीकर को वाहन पर चिपका दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
सबसे पहले जम्मू आना होगा; मानसर, दयालाचक से प्रवेश नहीं
कई यात्री मानसर और दयालाचक से दूसरी जगहों पर अमरनाथ यात्रा के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में इन जगहों से यात्रियों के वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यात्रा में जाने से पहले वाहनों को सीधे जम्मू आना होगा, ताकि उनकी पूरी पड़ताल करने और सुरक्षा के साथ उनको अमरनाथ के लिए रवाना किए जाए। इसके अलावा लखनपुर से बाड़ी ब्राह्मणा तक 79 किलोमीटर के दायरे में 6 जोन बनाए गए हैं। हर एक जोन में आधुनिक उपकरणों और मशीनों के साथ इंस्पेक्टर तैनात रहेगा। सभी जोन में यातायात कर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहन कैथ, एसएसपी, ट्रैफिक रूरल
----
यात्रियों को होना पड़ता है परेशान
अमरनाथ यात्रियों को जम्मू-कश्मीर आने पर कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ओर से जांच के लिए रोका जाता है, जिससे परेशानी होती है। इससे खफा होकर कई बार यात्री हंगामा भी कर चुके हैं। इसी परेशानी को कम करने के लिए यातायात पुलिस ने यह स्टीकर की व्यवस्था की है, ताकि यात्रियों के वाहनों की जांच एक ही जगह हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed