{"_id":"642080c33cb28160a20b5bd7","slug":"jammu-kashmir-after-two-days-of-respite-weather-will-deteriorate-again-from-march-29-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दो दिन की राहत के बाद 29 मार्च से फिर बिगड़ेगा मौसम, तीस को कई इलाकों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दो दिन की राहत के बाद 29 मार्च से फिर बिगड़ेगा मौसम, तीस को कई इलाकों में बारिश के आसार
Mon, 27 Mar 2023 01:03 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:03 AM IST
सार
जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री कम रहकर 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मौसम
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद 29 मार्च से फिर मौसम बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 29 मार्च से जम्मू कश्मीर में मौसम फिर बदल जाएगा और 30 मार्च को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
रविवार की बात करें तो प्रदेश में मौसम तीन दिन बाद साफ रहा। अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन सुबह व शाम को ठंडक का असर जारी रहा।
विज्ञापन
जम्मू जिले में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री कम रहकर 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
भद्रवाह में अधिकतम तापमान 18. 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। जम्मू जिले में न्यूनतम तापमान 11. 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जोकि सामान्य से करीब पांच डिग्री कम है।