फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Accused on 11-day remand for dropping weapons from drone, search for terrorist network

जम्मू कश्मीर: ड्रोन से हथियार गिराने के मामले में आरोपी 11 दिन की रिमांड पर, आतंकी नेटवर्क की तलाश

Tue, 01 Nov 2022 10:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Nov 2022 10:14 AM IST
सार

थाना प्रभारी आरएस पुरा पवन डोगरा ने बताया कि 11 दिन की रिमांड लेने पर दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आतंकी संगठन और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। इन दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिए जाने के उपरांत सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी संयुक्त रूप से इनसे पूछताछ करेंगे।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Accused on 11-day remand for dropping weapons from drone, search for terrorist network
पुलिस के कब्जे में कार - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए हथियार मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को मुंसिफ कोर्ट में पेश कर 11 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। संयुक्त पूछताछ भी की जाएगी, जिसमें पूरी साजिश से पर्दा उठने की उम्मीद है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने हथियार सीमावर्ती गांव सुचेतगढ़ से बताए गए स्थान से उठाने के बाद किसी ठिकाने पर पहुंचाने थे। वे यूरोप व पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। थाना प्रभारी आरएस पुरा पवन डोगरा का कहना है कि पुलिस द्वारा 11 दिन की रिमांड लेने पर दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पता आतंकी संगठन और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


इन दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिए जाने के उपरांत सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी संयुक्त रूप से इनसे पूछताछ करेंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस इन दोनों आरोपियों के टेरर फंडिंग मामले के बारे में संबंध होने के बारे में भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की डिक्की में रखे थे हथियार, वाहन किया जब्त

पाकिस्तानी ड्रोन से सुचेतगढ़ में सरकंडों की झाड़ियों में गिराई गई हथियारों की खेप को पुलिस ने कार की डिक्की से बरामद किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हथियारों का पैकेट कार की डिक्की में था। हालांकि पुलिस आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। शुरुआती पूछताछ के बावजूद चंदर बोस निवासी डोडा व शमशेर सिंह निवासी गोल गुजराल से पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई कि ड्रोन से फेंके गए हथियारों की खेप किसे भेजनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed