फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 59 lakh tonnes lithium reserves in 120 canals in Reasi, Salal Kotli village came into limelight

जम्मू कश्मीर: रियासी में 120 कनाल में लीथियम का 59 लाख टन भंडार, अचानक चर्चा में आ गया सलाल कोटली गांव

Sat, 11 Feb 2023 10:44 AM IST
विमल शर्मा विकाश बड़ू
विकाश बड़ू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 10:44 AM IST
सार

Lithium Jammu Kashmir : रियासी के सलाल कोटली गांव के आसपास भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के विशेषज्ञ पिछले तीन साल से सर्वे कर रहे थे। आधिकारियों के मुताबिक लीथियम खनिज भंडार का घनत्व इस इलाके में बहुत अधिक है। इसके साथ ही यह गांव देश-दुनिया में चर्चा में आ गया है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 59 lakh tonnes lithium reserves in 120 canals in Reasi, Salal Kotli village came into limelight
रियासी के इसी गांव में मिला है लिथियम का भंडार - फोटो : विकास बड़ू

विस्तार

देश में लीथियम खनिज भंडार की पहली साइट मिलने से जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले का सलाल कोटली गांव चर्चा का विषय बन गया है। सलाल कोटली गांव में छह हेक्टेयर (करीब 120 कनाल) जमीन में सबसे हल्के खनिज लीथियम यानी सफेद सोने का 59 लाख टन भंडार पाया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के विशेषज्ञ इस गांव में पिछले तीन साल से सर्वे कर रहे थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लीथियम खनिज भंडार का घनत्व भी बहुत अधिक है। यानी जिस क्षेत्र में यह खनिज पाया गया है, उसमें लीथियम को ज्यादा मात्रा में निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीथियम खनिज की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूरी पर बसे सलाल गांव के पहाड़ों में कई प्रकार के अन्य महत्वपूर्ण खनिज पदार्थ हो भी सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि सलाल कोटली गांव में मिले लीथियम खनिज भंडार की जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।  

आबादी वाले इलाके में है भंडार, ज्यादातर भूमि निजी

लीथियम खनिज भंडार जिस इलाके में पाया गया है, उसके आसपास आबादी वाला क्षेत्र है। लगभग छह किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले सलाल को सलाल कोटली और सलाल कोट दो पंचायतों में बांटा गया है। इसमें कुल 14 वार्ड होने के साथ ही 10 हजार के करीब जनसंख्या है।



लीथियम का मुख्य भंडार सलाल कोटली के दम्मन कोट में होने का पता चला है। रियासी से अरनास की तरफ जा रही मुख्य सड़क पर स्थित सलाल कोटली के 40 प्रतिशत ऊपरी और 60 प्रतिशत निचले हिस्से में लीथियम का भंडार है। जीएसआई की टीम ने सर्वे किए गए स्थान पर निशानदेही कर दी है।

नायाब सरपंच राजिंंदर सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर लीथियम है, वह क्षेत्र दम्मन सलाल से नीचे बह रहे दरिया चिनाब तक है। इसमें 200 के करीब घर हैं। सर्वे वाले स्थानों के आसपास राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पुराना पंचायत घर और नियाबत भी आती है। ज्यादातर जमीन लोगों की निजी है, जिसके नीचे लीथियम का भंडार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed