फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir 32 kas officers reshuffled in state, list of transferred kas officers

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 केएएस अफसरों के बदले विभाग, ये है लिस्ट

Mon, 03 Feb 2020 06:46 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 03 Feb 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir 32 kas officers reshuffled in state, list of transferred kas officers
ट्रांसफर(सांकेतिक)
केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 केएएस अधिकारियों के विभागों को तत्काल प्रभाव से बदलने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर स्टेट विजलेंस कमीशन के सचिव प्रदीप कुमार का तबादला कर उन्हें जम्मू कश्मीर का ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया गया है। स्कूली शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गजनफर अली का तबादला कर उन्हें श्रीनगर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के विशेष सचिव मजीद खलील अहमद द्राबू का तबादला कर उन्हें जेएंडके केबल कार कारपोरेशन का प्रबंधक निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन


आईसीडीएस जेएंडके की मिशन डायरेक्टर शबनम कामिली का तबादला कर उन्हें आईसीपीएस जेएंडके का मिशन डायरेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे डा. रवि शंकर शर्मा का तबादला कर उन्हें आवास एवं शहरी विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएंडके लीगल मेट्रोलाजी की कंट्रोलर नीतू गुप्ता का तबादला कर उन्हें आईसीडीएस का मिशन डायेक्टर बनाया गया है। श्रीनगर एसोसिएटेड अस्पतालों के प्रशासक डा. फिरदौस अहमद गिरी का तबादला कर उन्हें जेएंडके बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेस एग्जामिनेशन का सचिव बनाया गया है।

जेएंडके बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेस एग्जामिनेशन के सचिव अब्दुल हाफिज शाह का तबादला कर उन्हें सर्वे एंड लैंड रिकार्ड अनंतनाग का क्षेत्रीय निदेशक बनाया गया है। श्रीनगर नगर निगम के कमिश्नर खुर्शीद अहमद गनेई का तबादला कर उन्हें सर्वे एंड लैंड रिकार्ड बारामूला कुपवाड़ा का क्षेत्रीय निदेशक बनाया गया है। वन, पर्यावरण विभाग में अतिरिक्त सचिव राम सेवक का तबादला कर उन्हें बागवानी निदेशक जम्मू बनाया गया है।
 

बागवानी निदेशक जम्मू राज कुमार कटोच का तबादला कर उन्हें पर्यटन निदेशक जम्मू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद पर अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही दीपिका कुमारी शर्मा जोकि मुबारक मंडी हेरीटेज सोसायटी जम्मू की कार्यकारी निदेशक हैं उन्हें अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है। समाज कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव बाबू राम का तबादला कर उन्हें कृषि विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। पशु एवं भेड़ पालन विभाग में अतिरिक्त सचिव पंकज राज कटोच का तबादला कर उन्हें मिशन डेयरी डेवलपमेंट का मिशन डायरेक्टर बनाया गया है।

स्टेट टैक्सीस इंफोर्समेंट सांबा के उपायुक्त पुनीत शर्मा का तबादला कर उन्हें जेडीए में डायरेक्टर लैंड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेडीए में डायरेक्टर लैंड मैनेजमेंट संजय गुप्ता तबादला कर उन्हें स्टेट टैक्सीस इंफोर्समेंट सांबा के उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति का इंतजार कर रहे डा. फ्याज अहमद बांडे को श्रीनगर नगर निगम में डायरेक्टर लैंड मैनेजमेंट बनाया गया है।

केंद्र शासित लद्दाख में अतिरिक्त सचिव मोहम्मद अनवर बांडे का तबादला कर उन्हें ग्रामीण विकास विीाग जम्मू निदेशालय में संयुक्त निदेशक प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अतिरिक्त सचिव पीरजादा जुहूर अहमद का तबादला कर उन्हें डीआईसी अनंतनाग का महाप्रबंधक बनाया गया है। वेज इंप्लायमेंट डोडा के प्रोजेक्ट अफसर अख्तर हुसेन काजी का तबादला कर भूमि अधिग्रहण रक्षा, उधमपुर का कलेक्टर तैनात किया गया है।

ग्रामीण सेनीटेशन जम्मू में उप निदेशक नारायण दत्त का तबादला कर उन्हें वेज इंप्लायमेंट कठुआ का प्रोजेक्ट अफसर तैनात किया गया है। वेज इंप्लायमेंट कठुआ के प्रोजेक्ट अफसर सुखपाल सिंह का तबादला कर उन्हें पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग का उप सचिव तैनात किया गया है। एसडीएम खान साहिब समीर नायक का तबादला कर उन्हें पर्यटन विभाग कश्मीर का उप निदेशक तैनात किया गया है।

गांदरबल के सहायक आयुक्त राजस्व निसार अहमद मलिक का तबादला कर उन्हें वेज इंप्लायमेंट अनंतनाग का प्रोजेक्ट अफसर बनाया गया है। वेज इंप्लायमेंट अनंतनाग के प्रोजेक्ट अफसर मोहम्मद असलम का तबादला कर उन्हें एस्टेट विभाग कश्मीर का उप निदेशक बनाया गया है।

आईडब्लूएमपी कठुआ के प्रोजेक्ट अफसर सोहन लाल का तबादला कर उन्हें ग्रामीण सेनीटेशन जम्मू का उप निदेशक बनाया गया है। एसडीएाम जैनपोरा सईद अहमद कटारिया का तबादला का उन्हें एसडीएम खान साहिब बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग में उप सचिव संदीप का तबादला कर उन्हें स्मार्ट सिटी जम्मू का अतिरिक्त सीईओ बनाया गया है।

बागवानी विभाग जम्मू के उप सचिव राजीव कुमार का तबादला कर उन्हें मंडलायुक्त जम्मू के कार्यालय में राजस्व अटार्नी तैनात किया गया है। जेएंडके पब्लिक सर्विस कमीशन के उप सचिव अब्दुल बसीर अहमद का तबादला कर उन्हें सहायक आयुक्त राजस्व गांदरबल तैनात किया गया है। 

आरएंडबी विभाग श्रीनगर के भूमि अधिग्रहण कलेक्टर सईद अल्ताफ हुसेन मुसवी का तबादला कर उन्हें एसडीएम जैनपोरा तैनात किया गया है। इसके अलावा केएएस अधिकारी सीरिंग पलदान का तबादला केंद्र शासित लद्दाख के प्रोजेक्ट अफसर लेह के तौर पर किया गया है। सीरिंग मुटुप का तबादला एसडीएम खलस्ती के तौर पर किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed