{"_id":"6714f253eb30f7329a041c19","slug":"jammu-kashmir-312-new-constables-joined-bsf-took-oath-to-serve-the-country-will-increase-strength-in-nation-2024-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: बीएसएफ में शामिल हुए 312 नए आरक्षक, देश की सेवा की ली शपथ, राष्ट्र सुरक्षा में बढ़ाएगी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: बीएसएफ में शामिल हुए 312 नए आरक्षक, देश की सेवा की ली शपथ, राष्ट्र सुरक्षा में बढ़ाएगी ताकत
Sun, 20 Oct 2024 05:37 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:37 PM IST
सार
उधमपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया, जिसमें 312 नव आरक्षकों ने देश की रक्षा की शपथ ली।
विज्ञापन
बीएसएफ को मिले 312 नव आरक्षक
- फोटो : नरेश कुमार कुंडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर में सीमा सुरक्षाबल ने शनिवार को दीक्षांत समारोह करवाया। इसमें 312 नव आरक्षकों ने देश की रक्षा की शपथ ली। समारोह के अंत में जवानों ने अपने-अपने क्षेत्र की संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पेश किया। बीएसएफ को आंध्रप्रदेश के 120, ओडिशा के 190 तथा पश्चिम बंगाल के दो नव आरक्षक मिले हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ के रोंदोमेल स्थित सहयाक प्रशिक्षण केंद्र में 312 नव आरक्षित जवानों ने शनिवार को 44 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया। पासिंग आउट परेड में केंद्र के महानिरीक्षक राजेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने सुबह 9:30 बजे परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद सभी जवानों ने परेड कमांडर नवआरक्षक बेपाड़ा दुर्गा अप्पा राव के नेतृत्व में मार्चपास्ट किया और सीमाओं की सुरक्षा के लिए खुद को देश के प्रति समर्पित करने की शपथ ली।
विज्ञापन
समारोह के दौरान कमांडेंट प्रशिक्षण सोनम शेरिंग ने मुख्य अतिथि व गणमान्य का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने नवआरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ये बहादुर प्रहरी पूरे जज्बे, जोश और ईमानदारी के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सीमा सुरक्षाबल और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ रहे आरक्षकों को किया सम्मानितएटीसी में प्रशिक्षण के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को मुख्यातिथि ने पदक के साथ सम्मानित किया। इनमें ड्रिल में नवआरक्षक बेपाड़ा दुर्गा अप्पा राव, जितेन्द्र साहू ने शूटिंग, इलाटी मदन ने शारीरिक क्षमता तथा पीटी में प्रथम स्थान हासिल किया।
बंगाल का लाठी खेला, आंध्र का कर्रा सामू पेश
दीक्षांत समारोह के बाद नव आरक्षकों ने विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन किया। इसमें पश्चिम बंगाल का लाठी खेला, आंध्रप्रदेश का कर्रा सामू तथा केरल का कलारीप्याटू मुख्य रहा। इन सभी मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन नव आरक्षक अब 31 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर केवड़िया गुजरात में भी करेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय तथा सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल जगानू के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। सीमा सुरक्षाबल के बैंड ने मधुर धुनों से जनसमूह का मन मोह लिया।
दीक्षांत समारोह के बाद नव आरक्षकों ने विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन किया। इसमें पश्चिम बंगाल का लाठी खेला, आंध्रप्रदेश का कर्रा सामू तथा केरल का कलारीप्याटू मुख्य रहा। इन सभी मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन नव आरक्षक अब 31 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर केवड़िया गुजरात में भी करेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय तथा सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल जगानू के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। सीमा सुरक्षाबल के बैंड ने मधुर धुनों से जनसमूह का मन मोह लिया।