फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 20 notorious criminals who fled abroad after making fake documents, preparations to bring them

Jammu Kashmir: जाली कागजात बनवाकर विदेश भागे 20 कुख्यात अपराधी, वापस लाने की तैयारी; आईजी ने जांच के दिए आदेश

Mon, 03 Mar 2025 11:17 AM IST
निकिता गुप्ता अजय मीनिया अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अजय मीनिया अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 03 Mar 2025 11:17 AM IST
सार

जम्मू, सांबा और कठुआ के 20 कुख्यात अपराधी जाली दस्तावेजों से विदेश भागे, जिनके पासपोर्ट का पुलिस सत्यापन नहीं हुआ, अब उन्हें वापस लाने की कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 20 notorious criminals who fled abroad after making fake documents, preparations to bring them
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

गैंगस्टरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस को कई चौंकाने वाले सुराग मिले हैं। जम्मू, सांबा व कठुआ जिलों के करीब 20 कुख्यात अपराधी जाली पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग चुके हैं। इनके पासपोर्ट का संबंधित पुलिस थाने से सत्यापन ही नहीं हुआ। पुलिस ने उन्हें वापस लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया की जांच के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इन अपराधियों ने पासपोर्ट बनवाने के लिए अपने नाम, पते सब बदलवा दिए। अपना थाना क्षेत्र छोड़कर किसी दूसरे थाना क्षेत्र से संबंधित दस्तावेज और पहचान पत्र बनवाए। इन्हीं दस्तावेज की मदद से पासपोर्ट बनवा लिए और विदेश भाग गए। 
विज्ञापन


विदेश में बैठकर गुर्गों के जरिये चला रहे आपराधिक नेटवर्कसूत्रों का कहना है कि आरएस पुरा, मीरां साहिब, बिश्नाह, सतवारी, रामगढ़ और विजयपुर क्षेत्र के कई कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर कनाडा, मलयेशिया, दक्षिण कोरिया आदि देशों में बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पासपोर्ट का पुलिस सत्यापन नहीं हुआ, जबकि इन पर कई मामले दर्ज हैं। जिस समय इनके पासपोर्ट बने, तब इन पर 4 से 5 मामले दर्ज थे। वे फरार भी थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। अब वे विदेश से अपने गुर्गों के जरिये जमीनों को हड़पने, गैंगवार, चिट्टे का कारोबार चलाने के साथ ही अन्य गैर कानूनी कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश में सक्रिय गुर्गों को पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से पिस्टलें भिजवा रहे हैं।

पुलिस सत्यापन के बिना कैसे बन गए पासपोर्ट
पुलिस ने ऐसे ही कुछ अपराधियों की पहचान की है, जो विदेशों में बैठकर आपराधिक नेटवर्क चला रहे हैं। इन्हें विदेश से लाने की तैयारी है। ये भी जांच की जा रही है कि जब पुलिस सत्यापन नहीं हुआ, तो इनके पासपोर्ट कैसे बन गए। आईजी जम्मू ने इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। 

कुछ महीने पहले ही विदेश भागा सतवारी का गैंगस्टरसतवारी क्षेत्र का रहने वाला एक कुख्यात बदमाश अभी कुछ महीने पहले ही विदेश भागा है। जिस पर 15 एफआईआर दर्ज हैं। इसके भी पासपोर्ट का पुलिस सत्यापन नहीं हुआ है।

विदेश में बैठे विक्की खौफ ने रची गटारू की हत्या की साजिश
विदेश भागने वालों में खौफ गैंग के सरगना विकास सलाथिया उर्फ विक्की खौफ का नाम मुख्य रूप से शामिल है। विक्की इस समय मलयेशिया में है, जिसने वहीं से गटारू गैंग के सरगना सुमित जंडियाल की हत्या करवा दी। विजयपुर निवासी विक्की पर कई मामले दर्ज हैं। जिस समय वह विदेश भागा था उस समय उस पर चार से पांच मामले दर्ज थे। उसकी कुंडली खंगाल रही पुलिस को पता चला कि उसके पासपोर्ट का भी पुलिस सत्यापन नहीं हुआ था। 

मीरां साहिब क्षेत्र के तीन गैंगस्टर कनाडा में  मीरां साहिब थाना क्षेत्र के तीन गैंगस्टर एक साल के भीतर कनाडा पहुंच गए हैं। ये गैंगस्टर सिंबल क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

हमने पहचान कर ली है, कार्रवाई होगीआईजी जम्मू भीमसेन टूटी का कहना है कि विदेश भागे अपराधियों की पहचान कर ली गई है। इनके पासपोर्ट का संबंधित थानों से सत्यापन नहीं हुआ है। इन सबके पासपोर्ट कैसे बने, इसकी जांच की जा रही है। विदेश भागे शातिरों को वापस लाने के लिए कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed