{"_id":"63aca717e8fc6130da371309","slug":"jammu-kashmir-15-years-imprisonment-to-hizbul-commander-wage-uapa-court-pronounces-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: हिजबुल कमांडर वागे को 15 साल की कैद, आतंकी बुरहान वानी का रहा है साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: हिजबुल कमांडर वागे को 15 साल की कैद, आतंकी बुरहान वानी का रहा है साथी
Thu, 29 Dec 2022 03:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 03:15 PM IST
सार
आतंकी आमिर नबी वागे को मार्च 2017 में एसएमएचएस अस्पताल में गिरफ्तार किया गया था। वहां वह किडनी की बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में पहुंचा था। ए प्लस कैटेगरी के इस आतंकी पर 10 लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर आमिर नबी वागे उर्फ अबु कासिम को 15 साल कैद की सजा सुनाई है। वह हिजबुल कमांडर आतंकी बुरहान वानी का साथी बताया जाता है।
विज्ञापन
आमिर नबी वागे को मार्च 2017 में एसएमएचएस अस्पताल में गिरफ्तार किया गया था। वहां वह किडनी की बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में पहुंचा था। ए प्लस कैटेगरी के इस आतंकी पर 10 लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
वागे दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के गोरिवन का रहने वाला है। उसका आतंकी कमांडर बुरहान वानी का काफी नजदीकी साथ रहा है। आठ जुलाई, 2016 को हिजबुल के कमांडर आतंकी बुरहान वानी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।
विज्ञापन