फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, jmc, cleanliness ambassdor, student

Jammu News: छात्र बनेंगे स्वच्छता दूत, घर-घर जगाएंगे अलख

विज्ञापन
jammu, jmc, cleanliness ambassdor, student
नगर निगम ने शुरू किया अभियान, शहर के 20 मिडिल और हाई स्कूलों का होगा चयन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वच्छता सर्वेक्षण का महत्व घर-घर पहुंचाने, शहर की साफ-सुथरा रखने का माध्यम अब बच्चे बनेंगे। नगर निगम ने शहर के स्कूलों में इसी तरह का एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत नगर निगम बच्चों को स्वच्छता दूत बनाया जाएगा। पहले चरण में शहर के 20 मिडिल व हाई स्कूलों का चयन होगा।
इन स्कूलों के 100 बच्चों का चयन होगा। इनके माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता की आवश्यकता, जिंदगी में शामिल कर शहर व अपने घर के माहौल को बदलने में कामयाब होंगे के प्रति जागरूक किया जाएगा। पहले चरण की सफलता के बाद दूसरे चरण में निजी स्कूलों के बच्चों को भी इस अभियान में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


स्वच्छता को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वच्छता पखवाड़ा सहित नगर निगम व नगर पालिकाएं भी इस अभियान में योगदान दे रही हैं। इसी कड़ी में नगर निगम जम्मू की तरफ जल्द इस अभियान में मिडिल व हाई स्कूलों के स्कूलों के बच्चों को जोड़कर पहल करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
75 वार्डों में जाकर करेंगे जागरूक
नगर निगम आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने कहा कि घर पर छोटे बच्चे इस काम के लिए सबसे अहम कड़ी साबित होंगे। घर के आसपास वह लोगों को कूड़ा फेंकने को लेकर पूछेंगे तो खुद ही लोग इस दिशा में जागरूक होंगे। बच्चों की तरफ से कही गई जागरूकता पूर्ण बातों को लोग ध्यान व गंभीरता से आत्मसात करने का प्रयास करेंगे।


----
स्कूलों में शुरू होंगे स्वच्छता पाठ्यक्रम
कमिश्नर ने बताया कि पहले चरण में चयनित किए गए 20 सरकारी मिडिल व हाई स्कूलों में स्वच्छता कोर्स का संचालन करवाने की योजना है। इसमें कूड़ा निस्तारण के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। गीला व सूखा कूड़ा किस तरह अपने आसपास से उठाया जाना जरूरी है इसके प्रति बच्चों को जागरूक किया जाएगा। कूड़े के निस्तारण के बाद इसका किस तरह दूसरी चीजों में उपयोग किया जा सकता है इसकी जानकारी विशेषज्ञ देंगे। घर व स्कूल में दोनों ही जगह बच्चों की भूमिका इस दिशा में बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed