फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Jhiri mela : first day one and a half lakh devotees bowed in the court

जम्मू झिड़ी मेला: पहले दिन डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने दरबार में टेका माथा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बिखेरी छटा

Tue, 08 Nov 2022 01:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दोमाना/ जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, दोमाना/ जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 08 Nov 2022 01:17 AM IST
सार

झिड़ी मेले का सोमवार को संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार और डीडीसी अध्यक्ष जम्मू भारत भूषण ने सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया। पहले ही दिन डेढ़ लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन
Jammu Jhiri mela : first day one and a half lakh devotees bowed in the court
झिड़ी मेले में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोमाना स्थित झिड़ी मेले का सोमवार से आगाज हो गया। पहले ही दिन डेढ़ लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक बाबा जित्तो और बुआ कोड़ी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर से लेकर सड़क तक करीब 500 मीटर की दूरी तक लोग खड़े थे। देर रात तक दूसरे राज्यों से श्रद्धालुओं का आना जारी रहा।

विज्ञापन


साथ ही मेले में लगे झूलों की सवारी के लिए भी भीड़ लगी रही। एक-एक घंटा अपनी बारी का इंतजार करने के बाद लोग झूलों में सवार हुए। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन दो लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के मेले में आने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से भी इसके लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

 
मेले में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सरकारी केंद्रीय संचार क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कलाकारों ने डोगरी नुक्कड़ नाटक, नृत्य और संगीत से मन मोह लिया। अनार दाने कन्ने मार्चा पईया चार, चटनी टिंबरू दी, काला डोरेया कुंडे नाल अड़या ओ, आयूं गलानिया सच ओ माड़े बांकू देया चाचुआ... जैसे डोगरी गानों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही लेजर शो में जम्मू की संस्कृति और माता वैष्णो देवी पर आधारित कथा भी दिखाई गई। श्रद्धालुओं ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मेले में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।    

दंगल भी हुआ, बड़ी माली बब्बा पहलवान ने जीती

झिड़ी मेले का संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार और डीडीसी अध्यक्ष जम्मू भारत भूषण ने सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। झिड़ी में दंगल भी आयोजित किया गया। इसमें बड़ी माली 10 हजार रुपए और दूसरी माली नौ हजार रुपए की करवाई गई।



बड़ी माली का मुकाबला भलवाल के बब्बा पहलवान और जम्मू के लियाकत पहलवान के बीच हुआ, जो बब्बा पहलवान ने जीता। दूसरी माली का मुकाबला भलवाल कंगड़ के कुलबीर पहलवान और उधमपुर के अजू पहलवान के बीच हुआ, जो कुलवीर पहलवान ने जीता। संभागीय आयुक्त ने कहा कि यहां आना हरिद्वार जाने से कम नहीं है। मेले में खिलौने और पकवानों की दुकानें सजी हैं। दुकानों में डोगरी के साथ पंजाबी पकवान श्रद्धालुओं को लुभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed