{"_id":"65aa67a4ce83f84427014c0a","slug":"jammu-jda-removed-encroachment-from-80-kanal-land-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: जेडीए ने 80 कनाल जमीन से अतिक्रमण हटवाया, मजीन और रंगूड़ा में 30 कुल्ले और 12 पक्का ढांचे गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: जेडीए ने 80 कनाल जमीन से अतिक्रमण हटवाया, मजीन और रंगूड़ा में 30 कुल्ले और 12 पक्का ढांचे गिराए
Fri, 19 Jan 2024 05:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 19 Jan 2024 05:44 PM IST
सार
जेडीए ने अतिक्रमण की शिकायतें मिलने पर टीम गठित की। इसके बाद गांव मजीन और रंगूड़ा में 80 कनाल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। भारी पुलिस बल के साथ चलाए अभियान में 30 कुल्ले और 12 पक्के ढांचे गिराए गए।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते हुए
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने जम्मू तहसील के गांवों में वीरवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने कब्जों पर कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से ढांचे ढहाए गए। मौके पर कुछ लोग एकत्रित हो गए, मगर टीम की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
दरअसल, जेडीए की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायतें आ रही थीं। इसके चलते अधिकारियों ने टीम गठित की। इसके बाद गांव मजीन और रंगूड़ा में 80 कनाल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। भारी पुलिस बल के साथ चलाए अभियान में 30 कुल्ले और 12 पक्के ढांचे गिराए गए। साथ ही जेडीए ने अपनी भूमि पर साइन बोर्ड लगाकर फेंसिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी। अतिक्रमणकारियों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
अभियान में एसडीजीओ जम्मू ईस्ट, एसएचओ बाग-ए-बाहू, एसडीपीओ और एसएचओ नगरोटा के साथ तहसीलदार जेडीए के नेतृत्व में भारी पुलिस मुलाजिमों की तैनाती की गई थी ताकि अतिक्रमणकारी विरोध न कर पाए।
विज्ञापन
जेडीए ने जेसीबी की मदद से बारी-बारी सभी पक्के ढांचे गिरा दिए। अतिक्रमणकारियों ने जेडीए की भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर लिया था, जिससे कई स्थानों पर भूमि को खाली करवाना चुनौती बन रहा था।