{"_id":"67857a13e866c4af3d063f81","slug":"jammu-jda-city-flat-development-jammu-news-c-10-lko1027-522641-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेडीए शहर में बनाएगा 1200 नए फ्लैट, तीन नई कालोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेडीए शहर में बनाएगा 1200 नए फ्लैट, तीन नई कालोनियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीआर बनाने का पर काम शुरू, बढ़ती आबादी के चलते खल रही आवासों की कमी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी (जेडीए) की ओर से शहर में 1200 से ज्यादा फ्लैट और तीन नई कॉलोनियों का निर्माण होगा। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार फ्लैट के लिए चार टावरों का निर्माण होगा, जिसमें करीब प्रति टावर 300 फ्लैट होंगे। इसके अलावा तीन कॉलोनियां बसाई जाएंगी, जहां पर लोगों को प्लाट आवंटित होंगे।
2011 में शहर की जनसंख्या 9 लाख के करीब थी, जो अब बढ़कर 12 लाख से ज्यादा हो गई है। बढ़ती आबादी के कारण अब आवास की मांग बढ़ रही है। ऐसे में अब जेडीए नई कालोनियों और फ्लैटों का निर्माण करेगा। ये सुविधा सिद्दड़ा, सांबा और नरवाल आदि स्थानों में मिलेगी।
विज्ञापन
पहले जेडीए की ओर से कालोनिका कॉलोनी में जरूरतमंदों को आवास की सुविधा दी थी। कोट भलवाल में सैटेलाइट टाउनशिप स्थापित करने पर काम हो रहा है। यहां पर भी आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों का निर्माण होना है।
2016 के बाद नहीं बना कोई नया प्लान
2016 से लेकर अब तक शहरी के लिए जेडीए प्लान नहीं बना पाया है। 2016 में मुट्ठी में फ्लैट, वीरपुर, कोट भलवाल और गोल गुजराल में कॉलोनियों का निर्माण हुआ है।
हाउसिंग बोर्ड ने भी मांगी है कॉलोनियों के लिए जमीन
हाउसिंग बोर्ड ने भी हाउसिंग कॉलोनियों के निर्माण के लिए सरकार से जमीन मांगी है। मौजूदा समय में बोर्ड के पास जमीन नहीं है। ऐसे में पहले बने प्रस्तावों पर काम नहीं हो पाया है। जमीन मिलने के बाद कॉलोनियां और फ्लैट निर्माण होना है।
बढ़ती आबादी की मांग को पूरा करने के लिए नई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। प्लान तैयार हो रहे हैं। इसके बाद मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे। इसमें फ्लैट और कालोनियां शामिल होंगी।
- दर्शन सिंह, एक्सइएन, जेडीए