{"_id":"682f92df5c1a817b310ed180","slug":"jammu-jda-anti-encrochment-drieve-jammu-news-c-10-lko1027-618949-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्टे आर्डर मिलने पर खाली हाथ लौटी जेडीए की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्टे आर्डर मिलने पर खाली हाथ लौटी जेडीए की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) का लगातार अभियान जारी है। वीरवार को पलाैड़ा में आठ कनाल जमीन को अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को कोर्ट का स्टे आर्डर मिलने के बाद खाली हाथ लाैटना पड़ा।
जेडीए डायरेक्टर लैंड मैनेजमेंट गारबी रशीद ने बताया कि पलौड़ा में विभाग को सूचना मिली थी कि यहां पर आठ कनाल जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। इसे मुक्त कराने के लिए तहसीलदार राशि दत्ता टीम के साथ पहुंची। आठ कनाल जमीन पर श्यामलाल का कब्जा है।
टीम की तरफ से जेसीबी बुलाकर जमीन पर कब्जा हटाने की शुरुआत करने से पहले उक्त व्यक्ति ने कब्जा होने व कोर्ट में मामला विचाराधीन होने की जानकारी दी। साथ ही श्यामलाल ने कोर्ट से स्टे की कॉपी टीम को दी।
विज्ञापन
इसके पहले श्यामलाल की टीम के साथ जमकर बहस हुई। मामला न्यायालय के अधीन होने के कारण टीम लौट गई।
तहसीलदार ने बताया कि न्यायालय की तरफ से संबंधित आठ कनाल जमीन पर स्टे दिया गया है। आदेश के अनुपालन में टीम लौट आई। आगे जो भी न्यायालय के आदेश होंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।