{"_id":"67d0a61eb4f2a7e5af074590","slug":"jammu-jda-action-encrochment-drieve-jammu-news-c-10-lko1027-564252-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घरों के चालीस से ज्यादा प्लिंथ तोड़े, अवैध ढांचे भी गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घरों के चालीस से ज्यादा प्लिंथ तोड़े, अवैध ढांचे भी गिराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगूड़ा में चला जेडीए का पीला पंजा, 25 कनाल जमीन से हटाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी (जेडीए) ने मंगलवार को रंगूड़ा में 25 कनाल जमीन से अतिक्रमण हटाया है। साथ ही पीला पंजा चलाकर घरों के प्लिंथ हटाने के साथ ही अवैध ढांचों को गिराया है। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा है, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत करवा दिया।
जेडीए के अनुसार उक्त जमीन विभाग की है। यहां पर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसकी शिकायतें मिली थीं। इस पर भूमि के दस्तावेज की जांच करने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया है। इससे पहले जेडीए की ओर से लोगों को अतिक्रमण न करने की कई बार हिदायत दी गई है। लेकिन, संज्ञान न लेने पर मंगलवार को कार्रवाई की गई।
जेडीए के अनुसार 40 से ज्यादा प्लिंथ गिराए गए, जहां बोर्ड स्थापित किए जाएंगे। कार्रवाई आरंभ होते ही लोग अभियान न चलाने का आग्रह करते रहे। इस पर जेडीए अधिकारियों ने दस्तावेज भी दिखाए। यह कार्रवाई वीसी पंकज शर्मा के निर्देश पर हुई है। टीम में लैंड मैनेजमेंट निदेशक गारबी रसीद, नायब तहसीलदार कस्तूरी लाल, इंस्पेक्टर रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।