{"_id":"67ae5d122987a3cfad0f0da5","slug":"jammu-jayodian-culturemale-jammu-news-c-10-jam1028-545238-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जय बुआ दाती केसां, जन्द देवता के दरबार में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जय बुआ दाती केसां, जन्द देवता के दरबार में टेका माथा
Fri, 14 Feb 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ज्यौड़ियां। आल इंडिया पाबा बिरादरी की तरफ से वीरवार को जय बुआ दाती केसां तथा जन्द देवता देव स्थान कोट लैडियां बल्ले दा बाग में मेल का आयोजन किया गया। देव स्थान कमेटी के अनुसार मेल के अवसर पर बिरादरी के 25 हजार के करीब लोगों ने भाग लिया। मेल का कार्यक्रम सुबह हवन के साथ शुरू किया गया।
12 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक पूजा अर्चना की गई। इसके बाद नवविवाहित 50 के करीब जोड़ों ने देव स्थान के इर्दगिर्द परिक्रमा कर बुआ केसां तथा जन्द देवता का आशीर्वाद लिया और खुशहाली की कामना की। बिरादरी की तरफ से बिरादरी के प्रधान चमण लाल पावा के नेतृत्व में बैठक भी आयोजित की गई। इसमें बिरादरी के सदस्य रवेल सिंह तथा पात्र काली दास ने बिरादरी के सभी लोगों को एकता बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में देवस्थान में एक बड़े हाल का निर्माण करने की योजना बनाई गई ताकि बारिश आदि के मौसम में कोई परेशानी न आए। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। मेल में पंजाब, दिल्ली, पठानकोट आदि से भी लोग पहुंचे थे। इस मौके पर देवराज परगवाल, पोढी राम, रवेल चंद पावा, बुआ दित्ता, प्यारा राम सहित बिरादरी के लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।