फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, jammu university, education

Jammu News: ब्रिटिश विवि के साथ अकादमिक व अनुसंधान में साझेदारी करेगा जेयू

विज्ञापन
jammu, jammu university, education
यूके की यात्रा के दौरान उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष व अन्य फोटो जेयू
उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में जेयू के प्रतिनिधिमंडल ने की यूके की यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ब्रिटिश विश्वविद्यालयों के साथ अकादमिक सहयोग और अनुसंधान साझेदारी को बढ़ावा देने की पहल पर काम कर रहा है। इससे छात्रों और संकाय दोनों के लिए नए अवसर पैदा होंगे साथ ही वैश्विक स्तर पर उनके सीखने के अनुभव बढ़ेगा। जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश सिंह के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने यूनाइटेड किंगडम की यात्रा की।
इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों में प्रो. अंजू भसीन, प्रो. अलका शर्मा और प्रो. सदाफ शाह के जम्मू विवि के कुलपति प्रो. उमेश राय ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने के लिए हम इन संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

ये पहल अकादमिक उत्कृष्टता हासिल करने के विश्वविद्यालय के मिशन का हिस्सा भी है। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को अपनी यात्रा में संभावित सहयोगों के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर दिनेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शीर्ष संस्थानों, इंपीरियल कॉलेज लंदन, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल), मिडलसेक्स यूनिवर्सिटी और यूसीएल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (आईओई) का दौरा किया। इस यात्रा में मुख्य आकर्षण डिजाइन योर डिग्री (डीवाईडी) कार्यक्रम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटिश शिक्षाविदों ने कार्यक्रम के अंतःविषयक दृष्टिकोण को समझा और अपने संस्थानों में समान मॉडलों को लागू करने के लिए साझेदारी बनाने में रुचि व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed