{"_id":"682109e1219fb43fdd014b27","slug":"jammu-jambu-zoo-adupt-animals-jammu-news-c-10-lko1027-610097-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 10 माह में गोद गए आठ जानवर, इनमें छह शेर और बाघ शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 10 माह में गोद गए आठ जानवर, इनमें छह शेर और बाघ शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइए, आप भी जानवरों को गोद लेकर पाएं विशिष्ट अतिथि बनने का मौका
जंबू जू की पिछले साल शुरू हुई अडॉप्ट एन एनिमल स्कीम की रफ्तार अभी धीमी
जू में इस वक्त 18 प्रजातियों के हैं लगभग 150 जानवर
शेर और बाघ को गोद लेना पड़ता है सबसे महंगा
प्रवेश कुमारी
जम्मू। जंबू जू की अडॉप्ट एन एनिमल स्कीम की रफ्तार अभी धीमी है। 10 महीने पहले शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत अभी तक केवल आठ ही जानवरों को गोद लिया गया है। अहम बात यह है कि गोद लिए गए जानवरों में से छह केवल शेर और बाघ हैं। गोद लेने वालों को यही जानवर सबसे महंगे पड़ते हैं।
इन्हें गोद लेने के लिए एक महीने के 7000 हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं। ये अलग बात है कि इन जानवरों पर आने वाला एक दिन का खर्च ही तकरीबन 7000 रुपए बैठता है। इस वक्त इस जंबू में 18 प्रजातियों के लगभग 150 जानवर हैं। इनमें से शेर, बाघ, मगरमच्छ, मोर, ब्राउन बियर कोई भी जानवर गोद लिया जा सकता है।
-- -- -- -- -- -
गोद लेने वाले को मिलता है विशिष्ट अतिथि का दर्जा
गोद लेने से मतलब यह है कि संबंधित जानवर का खर्च गोद लेने वाला व्यक्ति उठाता है। बदले में जो लोग जानवरों को गोद लेते हैं, उस जानवर के बाड़े के बाहर साइनेज बोर्ड पर उनकी जानकारी चस्पा की जाती है। साथ ही अडॉप्शन पीरियड खत्म होने पर उन्हें एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। ऐसे लोगों को जू के विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर स्पेशल गेस्ट भी बुलाया जाता है।
विज्ञापन
-- -
कोट
शेर और बाघ को गोद लिए जाने के पीछे कोई खास कारण नहीं समझ आता। ये जानवर बड़े होने के साथ ही सुंदर भी होते हैं। जू में ज्यादातर लोग इन्हीं जानवरों को देखने आते हैं। शायद इसीलिए लोग इन्हें प्राथमिकता देते हैं।
-अनिल अत्री, एडिशनल डायरेक्टर, जंबू जू
-- -- -- -- -
जानवर गोद लेने की फीस (रुपये में)
शेर 7000
बाघ 7000
तेंदुआ 6000
मगरमच्छ 1000
घड़ियाल 1000
भारतीय कोबरा 1000
जंगली बिल्ली 2500
मोर 500
-- -- -- -- -- --
ऐसे ले सकते हैं मनपसंद जानवर को गोद
-जू में उपलब्ध लिस्ट में से अपने मनपसंद जानवर को चुनें
-कैटेगरी चुनें। जैसे कि आप मासिक, अर्धवार्षिक या सालाना आधार पर जानवर को गोद ले सकते हैं
-संलग्न फॉर्म निर्धारित फीस भुगतान के प्रूफ के साथ डायरेक्टर, जंबू जू कार्यालय में जमा करें