फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu ied found: box of Weapons and ied dropped from drone recovered in Akhnoor jammu

जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम: LoC के पास ड्रोन से फेंका हथियारों का जखीरा, सुरक्षाबलों ने किया जब्त

Thu, 23 Nov 2023 11:39 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 11:39 AM IST
सार

जम्मू के अखनूर के पलांवाला में सेना और जम्मू पुलिस की संयुक्त टीम ने नियंत्रण रेखा के पास हथियारों का जखीरा जब्त किया है।

विज्ञापन
jammu ied found: box of Weapons and ied dropped from drone recovered in Akhnoor jammu
jammu - फोटो : पुलिस

विस्तार

सीमा पार बैठे आतंकियों की जम्मू को दहलाने की साजिश को एक बार फिर सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। गुरुवार को सेना और जम्मू पुलिस की संयुक्त टीम ने नियंत्रण रेखा के पास जम्मू के अखनूर के पलांवाला में हथियारों का जखीरा जब्त किया है।

विज्ञापन


जम्मू पुलिस और सेना की टीम ने आज सुबह एलओसी के पास पालांवाला के पास संयुक्त तलाशी अभियान में एक संदिग्ध बॉक्स बरामद किया। बॉक्स खोलने पर इसमें हथियार पाए गए। सूत्रों की मानें तो सीमा पार बैठे आतंकियों ने ड्रोन से इन हथियारों को यहां तक पहुंचाया। इससे पहले की हथियार तस्कर इसे आगे पहुंचाता, सुरक्षाबलों की टीम ने इसे जब्त कर लिया। इस तरह एक बार फिर आतंकियों के नापाक मंसूबे को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स में एक बैटरी लगी आईईडी, एक पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, 38 गोलियां, नौ हथगोले मिले हैं। सभी हथियारों को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में खौड़ थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र को खंगाला जा रहा है। पलांवाला क्षेत्र के साथ लगते मार्गों पर जांच बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed