{"_id":"60e354c08ebc3e9eb1286f56","slug":"jammu-high-court-bar-association-election-on-july-24-jammu-city-news-jmu2388435147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 24 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 24 जुलाई को
विज्ञापन
जम्मू। अदालतों में मामलों की फिजिकल सुनवाई शुरू हो गई है। इसके साथ दो साल से लटके हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। चुनाव कमेटी ने इसी महीने चुनाव कराने का फैसला किया है।
कमेटी का मानना है कि पहले से चुनाव में काफी देरी हो चुकी है। जबकि कोरोना महामारी की तीसरी लहर भी जल्द आ सकती है। लिहाजा कमेटी चाहती है कि जल्द चुनाव कराए जाएं। मंगलवार या बुधवार को चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। चुनाव कमेटी के चेयरमैन सीनियर एडवोकेट सुरिंदर सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को चुनाव करा दिया जाएगा। बाकी का शेड्यूल बुधवार तक तय किया जाएगा। अधिसूचना जल्द जारी होगी। बता दें कि इससे पहले 24 अप्रैल को चुनाव कराने की घोषणा हुई थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते चुनाव को स्थगित करना पड़ा था।
जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का कार्यकाल दो साल पहले ही समाप्त हो चुका है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते अब तक चुनाव नहीं हो सका। बार एसोसिएशन से चार हजार वकील संबंधित हैं, लेकिन इस बार चुनाव कमेटी चाहती है कि जो मेंबर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं, वहीं इसमें शिरकत करें। लिहाजा 2500 के आसपास वकील इसमें हिस्सा ले सकेंगे।