फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, heighcourt, security committee

Jammu News: हाईकोर्ट में सुरक्षा निगरानी के लिए समिति का पुनर्गठन

विज्ञापन
jammu, heighcourt, security committee
जम्मू विंग में एडवोकेट मंदीप रीन और श्रीनगर विंग में एडवोकेट हीना सुल्तान का नाम जोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सुरक्षा समितियों का पुनर्गठन किया गया है। जम्मू और श्रीनगर दोनों विंग के लिए अलग-अलग समिति है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल (कार्यवाहक) एमके शर्मा ने वीरवार को इसे लेकर आदेश जारी किया।
जम्मू विंग की समिति में न्यायाधीश संजीव कुमार, रजनीश ओसवाल, एडवोकेट जनरल, बार एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष निर्मल कोतवाल, एडवोकेट आरएस ठाकुर, सुनील सेठी, मंदीप रीन और रजिस्ट्रार विजिलेंस शामिल किए गए हैं। इस समिति में एडवोकेट मंदीप रीन का नाम नया जोड़ा गया है।
विज्ञापन

श्रीनगर विंग के लिए न्यायाधीश विनोद चटर्जी कौल, जावेद इकवाल वानी, एडवोकेट जनरल, एडवोकेट जफर अहमद शाह, रियाज अहमद जान, जहांगीर इकवाल गेनेई, फैजल कादरी, हीना सुल्तान, रजिस्ट्रार विजिलेंस शामिल हैं। एडवोकेट हीना का नाम नया जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति समय-समय पर हाई कोर्ट में बदलते सुरक्षा परिदृश्य को लेकर चर्चा करती है। समिति की सिफारिशों को संबंधित पुलिस या फिर उच्च प्रबंधन के ध्यान में लाया जाता है। सबके जरूरी सुझावों के बाद सुरक्षा पर सहमति बनाई जाती है। समिति के गठन होने के बाद ही अब जल्द बैठक होगी। समिति का जिम्मा सुरक्षा बंदोबस्त की लगातार मानिटरिंग करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed