{"_id":"67d8871e1d03d19fee07d3b5","slug":"jammu-heighcourt-judge-jammu-news-c-10-lko1027-568136-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ
विज्ञापन
तीनों न्यायाधीशों को शपथ दिलाते मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान स्रोत - जेएनएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने सोमवार को तीन न्यायाधीशों को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायाधीश वसीम सादिक नरगल, राजेश सेखरी और मोहम्मद यूसुफ वानी ने पद की शपथ ली।
अभी तक तीनों ही उच्च न्यायालय में ही अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कामकाज संभाल रहे थे। शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अजीम ने किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा जारी न्यायाधीशों की नियुक्ति का पत्र पढ़ा। इसके बाद तीनों न्यायाधीशों ने शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में न्यायाधीश संजीव कुमार, सिंधु शर्मा, विनोद चटर्जी कौल, संजय धर, पुनीत गुप्ता और मोहम्मद अकरम चौधरी मौजूद रहे। न्यायाधीश अतुल श्रीधरन, रजनीश ओसवाल, जावेद इकबाल वानी, राहुल भारती और मोक्षा खजूरिया काजमी ने श्रीनगर से वर्चुअली भाग लिया।
विज्ञापन
समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव, भारत के उप सॉलिसिटर जनरल, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और न्यायालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। जेएनएफ