फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Heat havoc in Kathua... mercury near 50 degrees

Jammu : उबला कठुआ... पारा 49.6, कल से जम्मू में अधिकतर बाजार बंद; हज गईं घाटी की पांच महिलाओं की लू से मौत

Wed, 19 Jun 2024 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कठुआ/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कठुआ/श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 05:19 AM IST
सार

मंगलवार को कठुआ शहर में अब तक का सर्वाधिक तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह 12 जून को यहां 48.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Jammu: Heat havoc in Kathua... mercury near 50 degrees
जम्मू कश्मीर मौसम - फोटो : एजेंसी

विस्तार

प्रचंड गर्मी ने कठुआ जिले में अब तक के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को कठुआ शहर में अब तक का सर्वाधिक तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह 12 जून को यहां 48.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। यह तापमान आईएमडी के ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन ने दर्ज किया है। जम्मू में पारा 43.9 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


जम्मू में लगातार दिन का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से जनजीवन प्रभावित है। तापमान में उछाल से इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जवाब दे जा रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए जम्मू शहर में 20 से 23 जून तक अधिकतर बाजार बंद रखे जाएंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए जम्मू शहर में 20 से 23 जून तक अधिकतर बाजार बंद रखे जाएंगे।
विज्ञापन


जम्मू में सुबह से ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। लू से हर कोई परेशान रहा। दिन के समय शहर की अधिकांश सड़कों और बाजारों में खरीदारों तथा वाहनों का सन्नाटा नजर आया। लोग जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। टंकियों से गर्म पानी आ रहा है। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री चढ़कर 43.9 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 32.0, बटोत में 32.2, कटड़ा में 40.2 और भद्रवाह में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम 10.4 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हज पर गई कश्मीर की पांच महिलाओं की लू से मौत
श्रीनगर। सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान कश्मीर की पांच महिला तीर्थयात्रियों की अराफात और मुजदलिफा में लू लगने से मौत हो गई। इनसे चार श्रीनगर से और एक कुलगाम की महिला थी। जम्मू-कश्मीर के एक अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रा के दौरान 49 डिग्री सेल्सियस की गर्मी ने कई तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर असर डाला है। दिवंगतों को मक्का में सुपुर्द-ए खाक किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस साल जम्मू-कश्मीर से 7000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने मक्का और मदीना की हज यात्रा की है। संवाद


दोपहर 12 से 3 के बीच धूप में निकलने से करें परहेज
गांधीनगर अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीन योगराज के अनुसार, अमूमन 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहने के दौरान दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सीधी धूप में जाने से परहेज करें। अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। शरीर में डिहाइड्रेशन व लू से तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।

आज हो सकती है कुछ हिस्सों में बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम में 21 जून तक उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed