{"_id":"6828f50e944e47f1b308b5f2","slug":"jammu-health-world-hypertention-day-jammu-news-c-10-lko1027-615141-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नियमित जांच, जीवनशैली में बदलाव से कम होगा उच्च रक्तचाप का जोखिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नियमित जांच, जीवनशैली में बदलाव से कम होगा उच्च रक्तचाप का जोखिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पताल गांधीनगर जम्मू में मनाया गया विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नियमित जांच, जीवनशैली में बदलाव व नियमित व्यायाम से उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम किया जा सकता है। यह बातें विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर शनिवार को सरकारी अस्पताल गांधी नगर में हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहीं।
कार्यक्रम में निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू डॉ. अब्दुल हामिद जरगर मुख्य अतिथि थे। इसका आयोजन उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूकता बढ़ाने, जल्द पहचान, रोकथाम और नियंत्रण के तरीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। इस मौके पर बताया गया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, व्यायाम करने, धूम्रपान से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, नियमित जांच कराने, नमक का कम सेवन करना, उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बलविंदर सिंह की रेखदेख में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. दिनेश शर्मा (कंसल्टेंट मेडिसिन) के मार्गदर्शन में डॉ. अंजू शर्मा (डीएनबी मेडिसिन) ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने उच्च रक्तचाप के विभिन्न प्रकारों, रोगजनन, उपचार और रोकथाम पर चर्चा की। निदेशक ने उच्च रक्तचाप की नियमित जांच, जीवनशैली में बदलाव और नियमित व्यायाम पर जोर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल मोबाइल यूनिट के सहयोग से डिवीजनल एनसीडी सेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में निदेशालय व आसपास के कार्यालयों के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई। यह दिवस जम्मू संभाग के सभी जिलों और ब्लॉक के स्वास्थ्य संस्थानों में भी मनाया गया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधीक्षकों और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित जिलों और ब्लॉकों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
-- --
जीएमसी राजोरी में डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार पर जताई चिंता
जम्मू। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) जीएमसी जम्मू ने जीएमसी राजोरी में ड्यूटी के दौरान वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार की निंदा की है। आरडीए के चेयरमैन डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि जीएमसी राजोरी में चीफ अकाउंट ऑफिसर मोहम्मद अशरफ हकला और सीएसएसडी नासिर खाल ने वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार किया था। संवेदनशील स्थान पर डॉक्टरों के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। इसका आरडीए विरोध करता है और सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते है। इस मामले में लिखित माफी भी मांगी जानी चाहिए। ब्यूरो