{"_id":"680fe9a6877fc9ed51014908","slug":"jammu-health-camp-jammu-news-c-10-lko1027-600551-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिविर में जांचा 100 थैलेसीमिया रोगियों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिविर में जांचा 100 थैलेसीमिया रोगियों का स्वास्थ्य
विज्ञापन
एसएमजीएस अस्पताल के बाल रोग विभाग में लगाए गए शिविर में मौजूदा विशेषज्ञ डाक्टर व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री महाराजा गुलाब सिंह (एसएमजीएस) अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओर से दो दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 100 थैलेसीमिया रोगियों की जांच की गई।
जेएंडके थैलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी के सहयोग और विभाग की ओर से लगाए गए इस शिविर में थैलेसीमिया ग्रस्त व्यक्तियों के माता-पिता और परिवारों को नियमित रक्त आधान के साथ रोगी के एचबी स्तर को 10 ग्राम से ऊपर बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
बताया गया कि समय पर और पर्याप्त उपचार के साथ थैलेसीमिया से पीड़ित व्यक्ति लंबा जीवन जी सकते हैं। शिविर में विख्यात हेमेटोलॉजिस्ट और थैलेसीमिया विशेषज्ञ डॉ. वीपी चौधरी, निदेशक, हेमेटोलॉजी डिवीजन पारस अस्पताल, गुड़गांव, डॉ. जेएस अरोड़ा, महासचिव राष्ट्रीय थैलेसीमिया सोसायटी, डॉ. संजीव कुमार डिगरा, प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग जीएमसी जम्मू, डॉ. संजना शर्मा, प्रभारी सलाहकार थैलेसीमिया डे केयर सेंटर एसएमजीएस अस्पताल आदि ने सेवाएं दीं।