फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health camp, amar ujala foundation

समय पर पहचान से हृदय रोगों का उपचार संभव : डॉ. सुशील

विज्ञापन
jammu, health camp, amar ujala foundation
दाती देवस्थान काका दबुज ब्लाक विजयपुर में लगाया गया चिकित्सा शिविर
विज्ञापन

200 लोगों के हृदय की जांच के साथ ही किया गया जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल और धूम्रपान जैसे कारक हृदय रोगों से जुड़े रहे हैं। लेकिन, समय पर हृदय रोग की पहचान करके पीड़ित को बेहतर इलाज दिया जा सकता है। यह जानकारी कार्डियोलाजी विभाग के एचओडी डाॅ. सुशील शर्मा ने रविवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू के कार्डियोलाजी विभाग और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को दाती देवस्थान काका दबुज ब्लाक विजयपुर में चिकित्सा शिविर में दी।
उन्होंने बताया कि जीवनशैली में बदलाव और हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर हृदय रोगों का उपचार संभव है। इस दौरान 200 लोगों के हृदय जांच के साथ उन्हें बीमारियों के बचाव के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में लोगों को मधुमेह, ईसीजी और रक्तचाप आदि की जांच के साथ ही निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र ने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविरों से सैकड़ों रोगियों को चिकित्सा लाभ मिलता है। हमारे लिए यह बड़े सपने की तरह है, क्योंकि पहले हमें हृदय रोगों की जांच के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू जाना पड़ता था, लेकिन आज हमें गांव में ही सुपर स्पेशियलिटी की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर को सफल बनाने में देवस्थान की प्रबंधन समिति से यशपाल शर्मा, सतपाल शर्मा सुभाष शर्मा, महंत स्वर्ण संजय, पुरुषोत्तम शर्मा, छज्जू राम शर्मा, तिलक शर्मा, रशपाल शर्मा आदि शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. वेंकटेश येल्लुपु और डॉ. आदित्य शर्मा सहित पैरामेडिक्स, स्वयंसेवकों में राघव राजपूत, राजकुमार, माखन शर्मा, राजिंदर सिंह, मुकेश शर्मा, रोहित नैयर, राहुल वैद और विकास कुमार ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed