फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Governor Satyapal malik appeared strictly on biometric

बायोमेट्रिक पर राज्यपाल ने दिखाई सख्ती, विश्वविद्यालयों को दिया ये खास सुझाव

Fri, 28 Dec 2018 04:29 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Dec 2018 04:29 AM IST
विज्ञापन
Jammu Governor Satyapal malik appeared strictly on biometric
सत्य पाल मलिक - फोटो : PTI

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने वीरवार को राजभवन में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के वीसी की बैठक बुलाई। उन्होंने बायोमेट्रिक पर सख्ती दिखाते हुए सभी से उन्होंने विश्वविद्यालयों से इसे जरूरी करने को कहा। उन्होंने विश्वविद्यालयों में बैक लाग कम करने के लिए एकेडमिक कैलेंडर को एडवांस में जारी करने को कहा। विवि से जुड़े बीएड कालेजों पर क्वालिटी कंट्रोल लागू करने के साथ ही छात्र-अनुपात में सुधार लाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


साथ ही शिक्षकों की चयन प्रक्रिया यूजीसी नार्म्स के मुताबिक किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों से आवश्यक रूप से नैक मान्यता लेने को कहा। विवि से कहा कि रिसर्च क्षमता बढ़ाएं। नियमित अंतराल पर सिलेबस को अपडेट करें। राज्य स्तरीय रिसर्च फैसिलिटी की जरूरत बताई। उन्होंने युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कहा कि इस दिशा में विश्वविद्यालय बेहतर कोर्स शुरू करें। स्किल डेवलपमेंट के लिए वोकेशनल कोर्सों को भी शुरू करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कृषि विश्वविद्यालयों को बीज की वैरायटी में सुधार लाने को रिसर्च पर जोर देने को कहा। खास तौर पर आयल सीड और दालों का मसला उठाया। साथ ही विश्वविद्यालय के प्लाट और किसानों के खेतों के बीच की आय की दूरी कम करने को कहा। इस अंतर के कारण खोजे जाने को भी रिसर्चरों की एक टीम लगाने को कहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मटन और पोल्ट्री उत्पादों के आयात पर निर्भर होने की बात कहते हुए इन क्षेत्रों में आत्म निर्भरता हासिल करने पर जोर दिया। कहा कि लड़कियों के लिए कामन रूम और शौचालय का आवश्यक हो। खेलों को विश्वविद्यालय शिक्षा का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने सालाना इंटर यूनिवर्सिटी मीट को भी रेगुलर तौर पर कराए जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर सेक्रेट्री उच्च शिक्षा सरिता चौहान ने उच्च शिक्षा संस्थानों की कार्यप्रणाली और प्रगति पर प्रेजेंटेशन दी। मौके पर राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई, राज्यपाल के प्रमुख सचिव उमंग नरूला, सचिव कृषि उत्पादन मंजूर अहमद लोन, वीसी जम्मू यूनिवर्सिटी प्रो. मनोज धर, वीसी कश्मीर यूनिवर्सिटी प्रो. तलत अहमद, वीसी एसएमवीडीयू डॉ. संजीव जैन वीसी क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू प्रो. अंजु भसीन, वीसी स्कास्ट जम्मू डॉ. प्रदीप के शर्मा, वीसी स्कास्ट के डॉ. नजीर अहमद, प्रो. जावेद मसर्रत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed