फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, government website problem

Jammu News: जीमेल, याहू की मेल का नहीं दिया जवाब, आईटी विभाग से संपर्क साधते रहे अधिकारी

विज्ञापन
jammu, government website problem
फालोअप समाचार
विज्ञापन

-निजी डोमेन पर प्रतिबंध से सचिवालय में बढ़ गई हलचल
-मुख्य सचिव के आदेश पर एक ही दिन में सामने आया बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकारी विभागों में निजी डोमेन की वेबसाइट के इस्तेमाल पर रोक से सचिवालय में आधिकारिक सवालों का जवाब पाने के लिए हलचल बढ़ गई है। वीरवार को सचिवालय में तमाम विभागाध्यक्ष और कर्मचारी मेल का जवाब देने या न देने को लेकर आईटी विभाग से संपर्क साधते रहे। मुख्य सचिव कार्यालय, सामान्य प्रशासन विभाग और समाज कल्याण विभाग समेत अन्य विभागों में वीरवार को जीमेल, याहू या रैडिफमेल के डोमेन से मेल आईं, लेकिन इनका जवाब नहीं दिया गया। अब सभी विभाग आईटी विभाग से संपर्क साधने के बाद इनका जवाब देने की तैयारी करेंगे।
प्रदेश सरकार ने गोपनीय सूचनाओं की लीकेज को रोकने के लिए निजी डोमेन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। वीरवार को विभागों को आने वाली याहू और जीमेल का जवाब नहीं दिया गया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी निजी डोमेन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बुधवार को निजी डोमेन के साथ संचालित वेबसाइट को रोकने बंद करने के आदेश दिए थे। इन आदेशों में पर सचिवालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से काम शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव कार्यालय में वीरवार को उन्हीं मेल का आधिकारिक जवाब दिया गया जो तय मानकों के अनुसार पहुंची थी। यही हालात सचिवालय के दूसरे विभागों में भी देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed